Pink Cab Haryana: हरियाणा सरकार की और से महिलाओं को सशक्त बनने के लिए लगातार कई नए कदम उठाए जा रहे है जिसके चलते इस बार फिर CM नायब सैनी की और से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बल्कि उन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में लेन के लिए भी परियोजना चलाई जा रही है। इस नई योजना से गरीब परिवार की महिलाऐं अब सड़कों पर पिंक कैब से अपनी उड़न भर सकेगीं।
क्या है पिंक कैब योजना और कैसे होगा आर्थिक लाभ Pink Cab Haryana

पिंक कैब योजना से अब महिलाए भी परिवहन क्षेत्र से जुड़ेगी और खुद कमा सकेगीं जिससे महिलाओं से आर्थिक बोझ कम होगा। सरकार की और से इस योजना के लिए आर्थिक मदद देने का भी एलान किया है। जिसके चलते इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए सरकार महिलाओं को 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराएगी, जिस पर कोई ब्याज नहीं देना होगा।
इस योजना में केवल लोन ही नहीं, बल्कि सरकार महिलाओं को ड्राइविंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के रखरखाव का विशेष प्रशिक्षण भी देगी। इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि ये कैब महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी। इससे महिला यात्री सुरक्षित महसूस करेंगी और महिला चालकों को सम्मानजनक रोजगार मिलेगा।
लखपति दीदी बनने का सपना होगा साकार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट घोषणा के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। जिसके चलते आर्थिक मामलों के जानकारों के अनुसार परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी आमतौर पर कम रही है। लेकिन 10 लाख रुपये के ब्याज मुक्त लोन जैसी सुविधाएं महिलाओं को जोखिम लेने और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगी। Pink Cab Haryana
लखपति दीदी वह है जिसकी वार्षिक आय एक लाख से कम हो। जिसके चलते वह पिंक कैब के मध्य से हर रोज करीब 400 से 500 रूपये की बचत कर सकती है। जिसके चलते वह आसानी से हर माह 10 से 12 हज़ार रुपए कमा सकती है। जिसके चलते महिला खुद आत्मनिर्भर भी होगी और खुद ही कमा सकेगी। जिसके चलते परिवार के आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।
पर्यावरण और सशक्तिकरण का अनूठा संगम Pink Cab Haryana
यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पर्यावरणीय प्रभाव भी होंगे इस योजना के तहत केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो हरियाणा के शहरों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में मदद करेंगे। महिला ड्राइवरों की मौजूदगी सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाएगी। जब महिलाएं खुद गाड़ी चलाकर पैसा कमाती हैं और लोन की किस्तें चुकाती हैं, तो उनके आत्मविश्वास और सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव आता है। Pink Cab Haryana
हरियाणा से पहले इस तरह के प्रयोग दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में सफल रहे हैं। अब हरियाणा सरकार इस मॉडल को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू कर महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर अग्रसर है।

