वीवो का धमाका: 9020mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo T5 Pro 5G, जानें कीमत

Date:

Vivo T5 Pro 5G: वीवो कंपनी शुरू से ही जबरदस्त डिजाइन के साथ काफी बेहतरीन फ़ोन लॉन्च करती आ रही हे ऐसे ही कंपनी की और से इस बार फिर अपनी T सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसके चलते कंपनी इस बार Vivo T5 Pro 5G को 15 अप्रैल को भारत में पेश कर रही है।

हालाँकि कंपनी की और से आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही फ़ोन के बारे में कई लीक्स सामने आ गए है। जिसके चलते इस फ़ोन के बारे में चर्चा तेज हो गई है। वीवो के टी-सीरीज स्मार्टफोन अपनी परफॉर्मेंस और स्लीक डिजाइन के लिए युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं।

बड़ी बैटरी और नया प्रोसेसर Vivo T5 Pro 5G

वीवो का धमाका: 9020mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo T5 Pro 5G, जानें कीमत
वीवो का धमाका: 9020mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo T5 Pro 5G, जानें कीमत

वीवो इस बार केवल दिखावे पर नहीं, बल्कि दमदार पावर पर दांव खेल रहा है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में कुछ ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखे जाएंगे। जैसे बैटरी कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस फोन में 9,020mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। इतनी बड़ी बैटरी आमतौर पर टैबलेट में देखी जाती है, लेकिन इसे एक स्मार्टफोन में फिट करना वीवो की इंजीनियरिंग का कमाल माना जा रहा है। Vivo T5 Pro 5G

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की बात करें तो गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। सिंगल-कोर में 1,214 और मल्टी-कोर में 3,146 स्कोर के साथ यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने को तैयार है।

डिस्प्ले में क्या है खास

यूजर्स के विजुअल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें 1.5K AMOLED पैनल दिया जा रहा है, जो बेहतरीन कलर और ब्राइटनेस का वादा करता है।

कितनी होगी फ़ोन की कीमत Vivo T5 Pro 5G

कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर टिपस्टर्स ने कई दावे किए हैं। माना जा रहा है कि वीवो इस फोन को 30,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकता है। जिसके चलते बेस मॉडल 8GB RAM जो 30,000 और टॉप मॉडल 12GB/256GB के साथ 36,999 तक हो सकती है।

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से यह साफ है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। साथ ही, यह फोन Android 16 के साथ आने वाले शुरुआती डिवाइसों में से एक हो सकता है, जो भविष्य के अपडेट्स के लिहाज से एक प्लस पॉइंट है।

गेम-चेंजर साबित होगा यह फ़ोन

आज के दौर में जब यूजर्स गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए लंबी बैटरी लाइफ और तेज प्रोसेसर की मांग कर रहे हैं, वीवो का यह कदम काफी सटीक लगता है। विशेषकर 9,000mAh से ज्यादा की बैटरी उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं। हालांकि, इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन का वजन और मोटाई कितनी होगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट में इन सभी रहस्यों से पर्दा उठ जाएगा। अगर आप 35,000 रुपये के बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो कुछ दिन का इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related