cbse : CBSE बोर्ड 10वीं के एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से क्लास 10 के रिजल्ट को जल्द ही जारी किए जाने की आशंका है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा। हलांकि, सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 के रिजल्ट को कब और किस टाइम जारी किया जाएगा, इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 14 अप्रैल को सीबीएसई रिजल्ट जारी कर सकता है। जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से विद्यार्थी अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट ? (cbse)
- सबसे पहले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद फिर विद्यार्थी होमपेज पर CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद फिर छात्र-छात्राएं वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब विद्यार्थी अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिर में विद्यार्थी अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।

डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक कैसे करें ? (cbse)
- सबसे पहले आप डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
- इसके बाद आप स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें।
- इसके बाद 10वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें।
- इसके बाद सीबीएसई बोर्ड क्लास रिजल्ट खुल जाएगा।
- इसके बाद विद्यार्थी रिजल्ट को चेक करें।
- अब विद्यार्थी रिजल्ट को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

