Gold Price Today: वैश्विक राजनीति में लगातार तनाव के चलते सोने के भाव में भी उठाव चढ़ाव देखने को मिल रहे है। जिसके चलते अमेरिका और ईरान के युद्ध ने तो निवशकों को चिंता में ढाल दिया है। जिसके चलते जरा सी बात होने पर सोने में गिरावट या इजाफा हो रहा है। Gold Price Today
वही सोने के दामों में चल रही गिरावट के कारण खरीदारों के लिए काफी राहत की बात है। आज देश में वैसाखी और अंबेडकर जयंती के चलते सर्राफा बाजार में कारोबार तो थमा है लेकिन पहले आई सोने की कीमत में गिरावट आज भी बरकार है।
क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम Gold Price Today

बाजार के जानकारों की मानें तो इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह डॉलर की मजबूती और वैश्विक ऊर्जा संकट की आहट है। ईरान के साथ बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की खबरों ने कच्चे तेल के साथ-साथ मुद्रा बाजार में भी हलचल पैदा कर दी है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
भारतीय बाजार की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोना सुस्त पड़ा है। 24 कैरेट सोने का भाव करीब 89 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,983 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर देखा गया। हालाँकि इसी साल 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये के अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर था, जिससे तुलना करें तो फिलहाल कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं।
अंबेडकर जयंती पर क्या हैं आपके शहर के भाव Gold Price Today
आज सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार शाम जारी किए गए भाव ही मान्य रहेंगे। सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। Gold Price Today
विभिन्न शुद्धता के आधार पर सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम):
सोना 24 कैरेट- 1,50,011 रुपये
सोना 23 कैरेट- 1,49,410 रुपये
सोना 22 कैरेट (ज्वैलरी रेट)- 1,37,410 रुपये
सोना 18 कैरेट- 1,12,508 रुपये
सोना 14 कैरेट- 87,756 रुपये
प्रमुख शहरों में आज का रेट कार्ड
राजधानी दिल्ली से लेकर दक्षिण के चेन्नई तक, टैक्स और स्थानीय डिमांड के चलते कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। नीचे दी गई तालिका से आप अपने शहर के ताजा भाव जान सकते हैं: Gold Price Today
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली 1,52,610 1,39,900 1,14,490
मुंबई 1,52,460 1,39,750 1,14,340
चेन्नई 1,53,380 1,40,600 1,17,300
कोलकाता 1,52,460 1,39,750 1,14,340
बेंगलुरु 1,52,460 1,39,750 1,14,340
लखनऊ/कानपुर 1,52,610 1,39,900 1,14,490
अहमदाबाद 1,52,510 1,39,800 1,14,390
पटना 1,52,510 1,39,800 1,14,390
खरीदारों के लिए क्या है सलाह Gold Price Today
सोने की कीमतों में चल रहा यह उतार-चढ़ाव पूरी तरह से भू-राजनीतिक स्थितियों पर निर्भर है। अगर खाड़ी देशों में तनाव और बढ़ता है, तो भविष्य में कीमतें दोबारा उछाल मार सकती हैं। हालांकि, वर्तमान गिरावट उन लोगों के लिए निवेश का एक अच्छा मौका हो सकती है जो लंबे समय से भाव कम होने का इंतजार कर रहे थे।

