Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को मजबूत करने के लिए लगातार कई नए कदम उठाए जा रहे है जिसके चलते अब रेल यात्रियों को काफी लाभ होगा।
हरियाणा के हिसार जिले में अब स्टेशन के यार्ड में डबल वॉशिंग लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है। जिसके चलते अब पुराने ढांचे को हटा दिया गया है और जमीन समतल की जा रही है। इसी के चलते हिसार में तकनिकी विस्तार के साथ ही भारत के प्रमुख रेलवे हब के रूप में भी विकसित होगा।
9 किलोमीटर का नया रेल जाल और आधुनिक सुविधाएं Hisar Railway News

प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र चौधरी के अनुसार, इस पूरे विस्तार के तहत यार्ड में कुल 9 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह कोई साधारण लाइन नहीं होगी, बल्कि इसमें परिचालन को सुगम बनाने के लिए कई तकनीकी शामिल की जाएगी। Hisar Railway News
मार्शलिंग और स्टेबलिंग लाइनें ट्रेनों के डिब्बों को व्यवस्थित करने के लिए 3 मार्शलिंग और 6 स्टेबलिंग लाइनें बनेंगी। जिसके चलते आधुनिक मेंटेनेंस 2 नई पिट लाइन, 2 वॉशिंग लाइन और एक सिक लाइन का निर्माण होगा, जहां खराब कोचों की मरम्मत स्टेशन पर ही हो सकेगी। अंडरपास सुविधा वॉशिंग लाइन के साथ ही एक अत्याधुनिक वॉशिंग अंडरपास भी तैयार किया जाएगा।
क्यों जरूरी है डबल वॉशिंग लाइन
वर्तमान में हिसार स्टेशन पर केवल एक वॉशिंग लाइन होने के कारण ट्रेनों की सफाई और रखरखाव के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। एक ट्रेन की बुनियादी जांच और धुलाई में करीब 5 घंटे का समय लगता है। एक लाइन होने की वजह से नई ट्रेनों को यहां लाने में तकनीकी अड़चन आती थी। अब डबल वॉशिंग लाइन बनने से ट्रेनों को रुकना नहीं पड़ेगा और हिसार खुद अपनी ट्रेनें लंबी दूरी के लिए रवाना कर सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जो ट्रेनें फिलहाल रायपुर या अन्य स्टेशनों से चलती हैं, उनका परिचालन सीधे हिसार से शुरू हो सकेगा।
इन 12 से अधिक ट्रेनों के विस्तार की उम्मीद
नई लाइनों के बिछने से हिसार से दिल्ली, यूपी, बिहार और दक्षिण भारत तक का सफर आसान होने वाला है। रेलवे गलियारों में जिन प्रमुख ट्रेनों के हिसार तक विस्तार की चर्चा तेज है, वे इस प्रकार हैं Hisar Railway News
दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस अब हनुमानगढ़ तक वाया रोहतक-महम-हांसी और हिसार होने की संभावना है। वही हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार रोहतक-महम के रास्ते हिसार तक हो सकता है। वही ऊर्जाधनी एक्सप्रेस सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन को हिसार तक लाने की योजना है।
कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से चलने वाली इस ट्रेन के विस्तार की मांग भी लंबे समय से लंबित है। इससे अन्य रूट हरिद्वार, ऋषिकेश, चेन्नई और अलवर के लिए नई ट्रेनें शुरू होने का रास्ता साफ होगा।

