vivo x300 fe: 7000mAh बैटरी और 200MP पेरिस्कोप लेंस, जानें कब शुरू होगी सेल

Date:

vivo x300 fe: वीवो भी काफी समय से भारत में काफी बेहतरीन फ़ोन पेश करती आ रही है ऐसे ही इस बार फिर कंपनी की और से धमाकेदार फ़ोन भारत में पेश करने जा रही है जिसके चलते Vivo X300 सीरीज भारत में लॉन्च होने की जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो अपने 2 नए फ़ोन मार्किट में पेश करने जा रही है जिसमे Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE शामिल है जानकारी के मुताबिक मई के शुरू में कंपनी इसे पेश कर सकती है।vivo x300 fe

इस सीरीज का ‘अल्ट्रा’ मॉडल उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी और दमदार परफॉर्मेंस के शौकीन हैं। आइए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स में क्या कुछ खास होने वाला है।

कब होगा भारत में पेश vivo x300 fe

Vivo X300 Fe: 7000mAh battery and 200MP periscope lens, know when the sale will start
Vivo X300 Fe: 7000mAh battery and 200MP periscope lens, know when the sale will start

मशहूर टिपस्टर योगेश बराड़ के हवाले से खबर है कि वीवो 7 मई को भारतीय बाजार में X300 Ultra और X300 FE से पर्दा उठा सकता है। लॉन्च के ठीक एक हफ्ते बाद, यानी 14 मई से इन स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

कीमतों की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए X300 Ultra की शुरुआती कीमत करीब 95,900 रुपये है, जबकि इसका टॉप मॉडल 1.23 लाख रुपये तक जाता है। वहीं, रूस में पहले ही लॉन्च हो चुके X300 FE की कीमत लगभग 71,000 रुपये के आसपास बैठती है। भारतीय बाजार में ये कीमतें टैक्स और स्थानीय मांग के आधार पर तय होंगी।

कैमरा क्यों है खास

Vivo X300 Ultra की सबसे बड़ी ताकत इसका कैमरा सेटअप है। फोन के रियर पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो किसी भी स्थिति में शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है। लेकिन असली खेल तो इसके 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस में है, जो दूर की चीजों को बिना क्लेरिटी खोए करीब ले आएगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा इसे एक कंप्लीट कैमरा बीस्ट फ़ोन बनाता है।

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले vivo x300 fe

सिर्फ कैमरा ही नहीं, अन्य स्पेसिफिकेशन के मामले में भी यह फ़ोन काफी बेहतर है इसमें 6.82 इंच की LTPO OLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है।

इस फ़ोन में बैटरी सबसे चौंकाने वाला फीचर इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 16GB रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

प्रीमियम डिजाइन और कलर्स

लीक्स के अनुसार भारत में X300 Ultra ब्लैक, फिल्म ग्रीन और सिल्वर टोन जैसे क्लासी रंगों में उपलब्ध होगा। वहीं, X300 FE मॉडल ब्लैक, ग्रीन और पर्पल जैसे वाइब्रेंट कलर्स में दस्तक दे सकता है। दोनों ही फोंस में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो सामान्य सेंसर के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और सटीक है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related