Gold Price Today 15 april: ग्लोबल मार्केट में में चल रही उथल पुथल के कारण और पश्चिम एशिया के तनाव के चलते भारतीय सराफा बाजार लगातार उतराव चढ़ाव आ रहा है। Gold Price Today
जिसके चलते आज बाजार खुलते ही निवेशकों के भी होश उड़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत ने एकदम से उछाल मारा है और सरे रेकॉर्डस तोड़ दिए है जिसके चलते करीब 11000 की बंपर वृद्धि प्रतिकिलो हुई है। वही शोना भी पहले के मुकाबले काफी महंगा हुआ है।
क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी तेजी Gold Price Today

जानकारों के मुताबिक इस कीमत में बढ़ोतरी के पीछे का कारण पश्चिम एशिया, खासकर ईरान और इजरायल के बीच बढ़ रहा तनाव है। युद्ध जैसे हालत के चलते निवेशक इसमें ज्यादा निवेश करतें है क्योंकि शेयर बाजार के बजाय सुरक्षित माने जाने वाले निवेश सोना और चांदी ही है। वही मंगलवार रात के समय चांदी करीब 4.93% चढ़कर 2,52,756 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोना भी 1.13% की मजबूती के साथ 1,54,608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर चल रहा है।
आंबेडकर जयंती के बाद बाजार का रुख
बता दें कि 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सराफा बाजार बंद थे, जिसके कारण सोमवार के बंद भाव ही मंगलवार के शुरुआती सत्र में प्रभावी रहे। लेकिन शाम का सत्र खुलते ही एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई । इससे पहले सोमवार को कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी । Gold Price Today
निवेशकों की पहली पसंद बना गोल्ड ETF Gold Price Today
सिर्फ फिजिकल गोल्ड ही नहीं, बल्कि डिजिटल गोल्ड की ओर भी निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है। आंकड़ों की मानें तो जनवरी-मार्च तिमाही में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ETF में 31,561 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश हुआ है। पिछले साल के मुकाबले यह करीब छह गुना ज्यादा है।
आज आपके शहर में क्या हैं सोने के दाम? (24K, 22K और 18K) Gold Price Today
देश के प्रमुख शहरों में आज सुबह सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार दर्ज की गईं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के आधार पर मामूली अंतर संभव है। Gold Price Today
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली 1,54,080 1,41,250 1,15,600
मुंबई 1,53,930 1,41,100 1,15,450
कोलकाता 1,53,930 1,41,100 1,15,450
चेन्नई 1,55,130 1,42,200 1,18,650
लखनऊ 1,54,080 1,41,250 1,15,600
पटना 1,53,980 1,41,150 1,15,500
जयपुर 1,54,080 1,41,250 1,15,600
चांदी की बात करें तो दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को यह 2,45,200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकेतों को देखते हुए आज इसमें भारी बढ़त की संभावना है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, कई शहरों में चांदी का भाव 2.55 लाख रुपये के स्तर को छू रहा है।

