Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में काफी जबरदस्त तकनीक और बेहतरीन फीचर्स के साथ फ़ोन लॉन्च करती आ रही है ऐसे ही अब फिर कंपनी की और से गेमिंग और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए काफी जबरदस्त फ़ोन पेश किया जाएगा। इस फ़ोन को कंपनी 21 अप्रैल को चीन के मेगा इवेंट में पेश कर सकती है इसके लिए आधिकारिक तोर पर घोषणा भी कर दी गई है। जिसमें Redmi K90 Max से पर्दा उठाया जाएगा।
इस स्मार्टफोन की सबसे चौंकाने वाली बात इसका लुक और इसकी कूलिंग तकनीक है। यह रेडमी का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें गर्मी को मात देने के लिए इन-बिल्ट फिजिकल फैन दिया गया है।
स्मार्टफोन में लगा पंख क्या है यह तकनीक Redmi K90 Max

अक्सर भारी गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के दौरान स्मार्टफोन गर्म होकर धीमे पड़ जाते हैं। रेडमी ने इसका एक ठोस मैकेनिकल समाधान निकाला है। K90 Max के रियर कैमरा सेटअप के ठीक बगल में एक 18.1mm का वर्टिकल एयर इंटेक फैन लगाया गया है।
कंपनी का दावा है कि यह छोटा सा दिखने वाला पंखा 0.42CFM की क्षमता के साथ हवा को अंदर खींचता है और फोन के भीतर पैदा होने वाली हीट को पलक झपकते ही बाहर निकाल देता है। इस फैन को फिट करने के लिए फोन के मदरबोर्ड से कोई समझौता नहीं किया गया है, बल्कि इसे एक ‘सस्पेंडेड स्ट्रक्चर’ पर तैयार किया गया है।
रेडमी K 90 मैक्स के संभावित फीचर्स और ताकत
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी जबरदस्त होगा इसमें मिलने वाले संभावित स्पेसिफिकेशन्स कुछ इस प्रकार हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलेगा, जो 3nm फैब्रिकेशन पर बना है। इसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जा सकती है। बैटरी लीक्स की मानें तो इसमें 8000mAh से 8500mAh तक की विशाल बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 जैसी उच्चतम रेटिंग्स दी जाएंगी। Redmi K90 Max
गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए एक इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप भी लगाई गई है।
इस महीने गैजेट्स की होगी बौछार Redmi K90 Max
21 अप्रैल के इस इवेंट में केवल स्मार्टफोन ही आकर्षण का केंद्र नहीं होगा। रेडमी अपने ईकोसिस्टम को बढ़ाते हुए कई अन्य डिवाइस भी पेश करेगा इसमें Redmi K Pad 2 और Pad 2 SE कंपनी की नई टैबलेट सीरीज जो बजट और परफॉर्मेंस का तालमेल होगी। और Redmi Book Pro प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए 14-इंच और 16-इंच स्क्रीन साइज वाले नए पावरफुल लैपटॉप।

