RCB vs LSG : आरसीबी और लखनऊ की भिड़ंत से पहले जानें पिच का हाल, हेड टू हेड आंकड़ों

Date:

RCB vs LSG Pitch Report: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर चल रहा है इसी के चलते आज 23वें मुकाबले दो दिग्गज टीम के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम होने जा रहा है यह टीम डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है जो RCB और LSG के बीच मुकाबला है।

इसी के चलते घरेलू टीम आरसीबी जहाँ अपनी फोम में रहना चाहा रही है वही लखनऊ की कोशिश अंक तालिका में लंबी छलांग की है।

चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए खास … RCB vs LSG

RCB vs LSG: Before the clash between RCB and Lucknow, know the condition of the pitch, head-to-head statistics
RCB vs LSG: Before the clash between RCB and Lucknow, know the condition of the pitch, head-to-head statistics

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम हमेशा से गेंदबाजों के लिए अच्छी नहीं रही है जिसके चलते यह करीब 2 मैच में स्कोर कार्ड पर ज्यादा रन बने है।बल्लेबाजों के लिए छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ चौकों और छक्कों की बरसात होती है। इस सीजन यहाँ की चारों पारियों में 200 से अधिक रन बने हैं।

पिछला रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इससे साफ है कि पिच पर घास कम है और यह पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल है।

गेंदबाजों की चुनौती की बात करें तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन गेंद पुरानी होते ही स्पिनर्स और पेसर्स दोनों के लिए लाइन-लेंथ बचाना मुश्किल होगा। ओस भी दूसरी पारी में गेम बिगड़ सकती है।

हेड टू हेड किसका पलड़ा भारी RCB vs LSG 

इतिहास के पन्नों की बात करें तो आरसीबी और लखनऊ के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले हुए हैं इसमें अब तक 4 बार बाजी मारी है, जबकि लखनऊ को केवल 2 जीत नसीब हुई हैं। हालांकि लखनऊ की टीम पिछले सीजन में 228 रनों का लक्ष्य को हासिल कर लिया था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले पांच मैचों में दोनों टीमें बारी-बारी से जीत रही हैं, जो इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाता है।

इन खिलाडियों पर टिकी होंगी नजरें

आज के मुकाबले में सितारों की कोई कमी नहीं है। आरसीबी के लिए विराट कोहली का फॉर्म और कप्तान रजत पाटीदार की आक्रामकता अहम होगी। साथ ही भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और क्रुणाल पंड्या की ऑलराउंड क्षमता गेम चेंजर साबित हो सकती है।

लखनऊ की ओर से कप्तान ऋषभ पंत के अलावा मिचेल मार्श और युवा मयंक यादव पर नजरें रहेंगी। मयंक की रफ्तार चिन्नास्वामी पर होंगी। RCB vs LSG

अंक तालिका का गणित

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्तमान में 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। आज की जीत उन्हें टॉप-2 में पहुंचा सकती है। दूसरी ओर, लखनऊ 4 मैचों में 2 जीत के साथ सातवें पायदान पर है। ऋषभ पंत की टीम के लिए यह मैच टॉप-5 में एंट्री करने का सुनहरा मौका है। RCB vs LSG

मौसम का हाल बेंगलुरु का मौसम आज क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related