LPG Home Delivery: अब गांव-गांव पहुंचेगा गैस सिलेंडर, होम डिलीवरी की बाधाएं हुईं दूर

Date:

LPG Home Delivery: पिछले कुछ समय से अमेरिका ईरान के बीच तनाव के चलते भारत में भी LPG गैस की आपूर्ति को लेकर कुछ नियम लागु कर दिए गए थे।

जिसके चलते अब ग्रामीण इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सप्लाई में चलती बाधाओं के बीच जहा ग्रामीण क्षेत्र में होम डिलवरी थप हो गई थी। वह अब फिर से शुरू होने जा रही है। जिसके चलते अब ग्रामीणों को भरी सिलेंडर लेकर गैस कंपनी के चक्र नहीं लगाने पड़ेगें। जिसे काफी राहत मिलेगी।

क्यों रुकी थी डिलीवरी और अब कैसे सुधरे हालात LPG Home Delivery

LPG Home Delivery: अब गांव-गांव पहुंचेगा गैस सिलेंडर, होम डिलीवरी की बाधाएं हुईं दूर
LPG Home Delivery: अब गांव-गांव पहुंचेगा गैस सिलेंडर, होम डिलीवरी की बाधाएं हुईं दूर

जैसे की सभी जानते ही है कि पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स की समस्याओं और कुछ तकनीकी कारणों से एलपीजी टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। कई महत्वपूर्ण टैंकर बीच रास्ते में फंस गए थे, जिससे न केवल शहरों बल्कि ग्रामीण वितरण केंद्रों पर भी स्टॉक की भारी कमी हो गई थी।

राहत की बात यह है कि हाल ही में एक नया एलपीजी टैंकर भारत के बंदरगाह पर पहुंचा है, जिससे घरेलू बाजार में गैस की किल्लत काफी हद तक कम हुई है। सप्लाई लाइन सही होते ही तेल कंपनियों ने वितरकों को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बुकिंग का बदला अंदाज बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर

अब गैस मंगवाना पहले जैसा सादा काम नहीं रहा। सुरक्षा और कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है। जिसके चलते बुकिंग प्रक्रिया में आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस बुक करनी होगी। और बुकिंग के तुरंत बाद आपके फोन पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। LPG Home Delivery

जिसके चलते जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आए, तो उसे वह ओटीपी बताना होगा। इस कोड के मिलान के बिना डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी। वर्तमान में देश में 99% से अधिक डिलीवरी इसी पारदर्शी तरीके से हो रही है।

जेब पर कितना असर LPG Home Delivery

अप्रैल महीने की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखा गया था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घरेलू एलपीजी 14.2 किग्रा के दाम स्थिर रखे गए। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि मार्च में गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट थोड़ा बिगड़ा है। वहीं, 5 किलोग्राम वाले छोटे FTL सिलेंडर की कीमतों में भी 51 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई थी।

मजदूरों और प्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा

5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के लिए अब किसी एड्रेस प्रूफ होने के नियम खत्म कर दिए है। अब आप केवल एक पहचान पत्र ID दिखाकर एजेंसी से तुरंत सिलेंडर ले सकते हैं। यह कदम विशेष रूप से उन किराएदारों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिनके पास स्थानीय पते के दस्तावेज नहीं होते।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related