Gurugram New Flyover: गुरुग्राम वासियों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

Date:

Gurugram New Flyover: गुरुग्राम में लगातार परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार कई नए कदम उठाए जा रहे है इसी के चलते अब लम्बी ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत देने के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है जिसके चलते गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर गांव गढ़ी के पास एक नए फोरलेन फ्लाईओवर तैयार करने की योजन बनाई है। Gurugram New Flyover

जिसके चलते केवल गढ़ी और बसई के लोगों के लिए बल्कि द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए नई सौगात होगी।

अब बनेगा शानदार फोरलेन फ्लाईओवर Gurugram New Flyover

Gurugram New Flyover: गुरुग्राम वासियों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर
Gurugram New Flyover: गुरुग्राम वासियों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

शुरुआती योजना में GMDA ने यहाँ केवल टू-लेन फ्लाईओवर बनाने का विचार किया था, लेकिन भविष्य की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इसके डिजाइन में बड़े बदलाव के निर्देश दिए हैं।

जिसके चलते अब इसे फोरलेन बनाया जाएगा ताकि आने वाले समय में यहाँ जाम की स्थिति दोबारा पैदा न हो। प्राधिकरण ने रेलवे को दोबारा पत्र भेजकर फोरलेन की मंजूरी का आग्रह किया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस भारी-भरकम प्रोजेक्ट के खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा खुद रेलवे विभाग वहन करेगा। रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से का निर्माण रेलवे के विशेषज्ञों की देखरेख में होगा, जबकि बाकी काम GMDA करेगा।

फाटक का इंतजार होगा खत्म

वर्तमान में सेक्टर-37C और D के साथ-साथ बसई गांव की एक बड़ी आबादी को रेलवे फाटक के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार ट्रेन के गुजरने के इंतजार में 15 से 20 मिनट तक फाटक बंद रहता है, जिससे ऑफिस जाने वालों और स्कूल बस में सवार बच्चों का कीमती वक्त बर्बाद होता है। लेकिन अब इस फ्लाईओवर के बनने से इन सोसायटियों को सीधा फायदा होगा Gurugram New Flyover

क्या है प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति Gurugram New Flyover

रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद GMDA ने सलाहकार कंपनी को नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डीपीआर तैयार होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारों का कहना है कि यह फ्लाईओवर द्वारका एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करेगा और सेक्टर-37 के आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट मार्केट को भी नई ऊर्जा देगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related