apple iphone 18 pro : iPhone 18 Pro Max के शानदार फिचरों को लेकर लीक से मिली बड़ी जानकारी

Date:

apple iphone 18 pro : यदि आप एप्पल के iPhone 18 का प्रतीक्षा कर रहे आईफोन लवर्स के लिए नए जानकारी निकलकर सामने आई है। एप्पल सितंबर में अपनी अगली फ्लैगशिप iPhone 18 सीरीज़ को पेश करने की योजना बना रहा है, जैसा कि वह हर iPhone के लिए करता है। सितंबर सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। नई अटकलों से पता चलता है कि टेक दिग्गज अपने अपकमिंग iPhone 18 लाइनअप में ज्यादा आकर्षित फिचरों के साथ अपग्रेड ला सकता है। हालिया अटकलों के अनुसार, एप्पल एडवांस्ड कैमरा हार्डवेयर की टेस्टिंग कर रहा है जो इसके अपकमिंग आईफोन के जूम परफॉर्मेंस में ज्यादा सुधार कर सकता है।

Apple iPhone 18 Pro के लिए DSLR (apple iphone 18 pro)

प्रशंसकों को बता दें कि, लीक के अनुसार Apple iPhone 18 Pro सीरीज़ में टेलीकन्वर्टर-स्टाइल कैमरा लाने की नियोजना बना सकती है। टेलीकन्वर्टर कैमरा सामान्य-तौर पर DSLR कैमरों में उपयोग किया जाता है और इसलिए अपकमिंग iPhone सीरीज में इसे शामिल करना एक बड़ा फैसला साबित हो सकता है।

Apple iPhone 18 Pro: Leak reveals key features of the iPhone 18 Pro Max
Apple iPhone 18 Pro: Leak reveals key features of the iPhone 18 Pro Max

 

अब तक का सबसे हैवी आईफोन होगा (apple iphone 18 pro)

दरअसल् टिप्सटर Digital Chat Station की तरफ से आ रही ताजा सूचनाओं के अनुसार iPhone 18 Pro Max का वजन 240 ग्राम से अधिक होने की आशंका है। यदि ऐसा होता है तो ये iPhone 17 Pro Max के वजन से भी अधिक वजन होने वाला है। गौरतलब है कि iPhone 17 Pro Max का वजन 233 ग्राम था। 240 ग्राम से ज्यादा वेट होने की सूरत में ये अभी तक का सबसे हैवी आईफोन हो जाएगा।

पिछले सेटों से कितना बढ़ेगा वजन (apple iphone 18 pro)

यदि हम आईफोन के पिछले मॉडल्स को याद करें तो iPhone 14 Pro Max का वजन 240 ग्राम था और वहीं iPhone 16 Pro Max का वजन 227 ग्राम था, ध्यान रहे कि इसमें टाइटेनियम फ्रेम दिया गया था। iPhone 17 Pro Max के साथ एप्पल टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम पर शिफ्ट हो गया था और इसी की वजह से iPhone 17 Pro Max का वजन आईफोन में बढ़ गया था।

iPhone 18 Pro Max में क्यों होगा अधिक वजन (apple iphone 18 pro)

अब एप्पल के iPhone 18 Pro Max में भी एल्यूमिनियम फ्रेम उपयोग करने की संभावना है जिसकी कारण से इसका वजन भी ज्यादा रहने की आशंका है। एप्पल के अपनी समान स्ट्रेटेजी लागू करने की संभावना है और इसके चलते फोन का वजन ज्यादा रहने की संभावना बन रही है। इसके अतिरिक्त इस टेक जाएंट के हैवी बैटरीज उपयोग करने और बेहतर कूलिंग सिस्टम देने की संभावना है जिसके चलते iPhone 18 Pro Max की मोटाई और वजन दोनों बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related