Haryana Weather: लू की चपेट में हरियाणा, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, अगले 4 दिन लू का अलर्ट

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में जहा अप्रैल की शुरुआत में मौसम में काफी ठंडक देखने को मिली थी वही अब आधा महीना निकलने के बाद धुप की तेज तपिश और लू ने सभी को झुलसा दिया है। जिसके चलते जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है।

इसी के चलते मौसम विभाग की और से भी प्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते कल सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसने आने वाली तेज गर्मी के संकेत भी दिए है। अभी आज की सुबह भी अम्बाला में तेज धुप की किरणों के साथ शुरुआत हो रही है जिससे आज भी तापमान रिकॉर्ड स्तर पर रहने की उम्मीद है।

लू की चपेट में हरियाणा गर्म रात की चेतावनी Haryana Weather

Haryana Weather: लू की चपेट में हरियाणा, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, अगले 4 दिन लू का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले पांच दिनों में पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का और उछाल आने की आशंका है। विशेष रूप से दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जाएगा। इसी के चलते कि नारनौल और रोहतक जैसे शहरों में न केवल दिन बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए गर्म रातों की चेतावनी जारी की है, जो स्वास्थ्य के नजरिए से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। Haryana Weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 25 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह शुष्क और तपी हुई हवाओं वाला रहेगा। हालांकि प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि 26 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे बारिश और ओलावृष्टि की उम्मीद है।

नारनौल बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर Haryana Weather

सोमवार के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो नारनौल 42.0°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। जबकि रोहतक में पारा 41.6°C और सिरसा में 40.6°C तक जा पहुंचा। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर चल रहा है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

हरियाणा में इस प्रकार रहा तापमान

नारनौल – 42.0°C जबकि रोहतक में 41.6°C और न्यूनतम तापमान 26.0°C जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा वही सिरसा की बात करें तो यहाँ 40.6°C न्यूनतम तापमान 19.4°C रहा है। Haryana Weather

रातें भी हो रही हैं तंदूर की तरह गर्म

दिन में तो लू रेशान कर ही रही हैं अब रातों की तपिश ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान तो बढ़ेगा ही, लेकिन रातें भी सुकून देने वाली नहीं होंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related