Gold Price Today 21 april: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते सोने के भाव में लगातार उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है इसी के चलते अब कल हफ्ते के पहले दिन 21 अप्रैल 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के खरीदारों के लिए काफी राहत की खबर सामने आई है जिसके चलते इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव से सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
अभी खबर लिखते समय सोना MCX पर कारोबार नहीं कर रहा था। इसी के चलते कल हफ्ते के पहले ही दिन सोना 1,580 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,53,330 रुपये के स्तर पर नजर आया। Gold Price Today 21 april
अगर आप शादी-ब्याह के सीजन में गहनों की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट एक अच्छा मौका हो सकती है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का ताजा भाव क्या है।
बाजार का हाल: MCX से लेकर हाजिर बाजार तक Gold Price Today 21 april

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पिछले कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली देखी गई। 5 जून की एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में करीब 1,200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे भाव 1.53 लाख रुपये के नीचे फिसल गया। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और के कारण सोने के दाम इस समय अस्थिर बने हुए हैं।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली 1,54,350 1,41,500
मुंबई 1,54,200 1,41,350
पटना 1,54,250 1,41,400
जयपुर 1,54,350 1,41,500
लखनऊ 1,54,350 1,41,500
कोलकाता 1,54,200 1,41,350
बैंगलोर 1,54,250 1,41,400
क्या अब और गिरेगा सोना Gold Price Today 21 april
बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अल्पकालिक हो सकती है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार अगले दो से तीन महीनों में सोना 3,450 डॉलर से 4,100 डॉलर प्रति औंस की रेंज में तक हो सकता है। केडिया का अनुमान है कि लंबी अवधि में सोने में एक बार फिर बड़ी तेजी आने की संभावना है, जो इसे 8,000 डॉलर के स्तर तक ले जा सकती है। Gold Price Today 21 april
याद दिला दें कि भारत में सोने का अब तक का उच्चतम स्तर इसी साल जनवरी 2026 में दर्ज किया गया था, जब इसकी कीमत 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी।
IBJA के अनुसार आज के रेट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में शुद्धता के आधार पर रेट इस प्रकार हैं:
24 कैरेट- 1,51,660 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 1,48,020 प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट- 1,34,970 प्रति 10 ग्राम
सोने की कीमतों में यह गिरावट उन लोगों के लिए एक अवसर की तरह है जो लंबे समय से खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, भू-राजनीतिक हालात किसी भी समय बाजार की दिशा बदल सकते हैं, इसलिए निवेश करने से पहले बाजार के ट्रेंड पर नजर रखना जरूरी है। हालाँकि अभी अमेरिका और इसराइल में तनाव और बढ़ गया है जिससे सोने में अभी भी बड़ा उतराव चदहव आने की आशंका है।

