USA vs Iran War : ट्रंप के नए बयान ने पूरी दुनिया को चौंकाया ! कहा अब कोई बहाना नहीं, सिर्फ जीत

Date:

USA vs Iran War : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। हालात ऐसे बन गए है कि आज रात किसी भी टाइम बड़ा अटैक हो सकता है। व्हाइट हाऊस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर लिखा- बस अब बहुत हुआ। “It’s Monday. No excuses… Just wins” आज सोमवार है,कोई बहाना नहीं…सिर्फ़ जीत।

ईरान ने भी दिया जवाब (USA vs Iran War)

ईरान ने भी जवाब देते हुए कहा है कि इस बात की संभावना है कि आज रात अमेरिका फिर ईरान पर बड़ा अटैक कर सकता सकता है, और हमें नहीं लगता कि वॉशिंगटन सीज़फ़ायर (युद्धविराम) के लिए तय टाइम-सीमा का पालन कर रहा है। ईरान के अनुसार यदि उस पर हमला होता है, तो वह हर लेवल पर इसका जवाब देगा और अधिक आधुनिक और जानलेवा हथियार तैनात करेगा।

USA vs. Iran War: Trump's new statement shocks the world! He says there are no excuses now, only victory.
USA vs. Iran War: Trump’s new statement shocks the world! He says there are no excuses now, only victory.

 

जहाज जब्त करने पर बढ़ा तनाव (USA vs Iran War)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका पर हमला होता है, तो सेना “पूरी ताक़त और ज़ोर” से, ऐसे स्तर पर जवाब देगी जो “पहले कभी नहीं देखा गया होगा”। ईरान को अंदाजा है कि उस पर जल्द अटैक किया जा सकता है और उसने क्लियर कहा है कि वह हर स्तर पर जवाब देगा। दरअसल, ओमान की खाड़ी में एक ईरानी जहाज को अमेरिकी सेना द्वारा जब्त किए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने कहा है कि जहाज उसकी नाकेबंदी तोड़ रहा था, जबकि ईरान ने इसे “समुद्री डकैती” बताया है। इस घटना ने दोनों देशों के बीच टकराव को और तेज कर दिया है।

बड़ा युद्ध हुआ तो, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर (USA vs Iran War)

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद ईरान ने ड्रोन हमलों के तहत प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने यह भी कहा है कि यदि उस पर हमला हुआ तो वह और ज्यादा उन्नत और घातक हथियारों का उपयोग करेगा। सबसे बड़ी ढेंशन यह है कि युद्धविराम समाप्त होने के लगभग है। यदि समय सीमा के अंदर कोई समझौता नहीं हुआ, तो हालात सीधे बड़े युद्ध की तरफ बढ़ सकते हैं। इसका असर सिर्फ इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया विशेषकर तेल बाजार और खाड़ी क्षेत्र पर पड़ेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Electric Cars India: मार्केट में आने वाली हैं ये 4 धांसू इलेक्ट्रिक कारें, 600 किमी तक मिलेगी रेंज

Electric Cars India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इन दिनों काफी बदलाव...