23 April Holiday Today : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए 23 अप्रैल 2026 (वीरवार) को सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है। दरअसल यह अवकाश तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मतदान दिवस के अवसर पर दिया गया है।
विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हरियाणा में कार्यरत वे कर्मचारी, जो तमिलनाडु के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इस दिन छुट्टी दी जाएगी। यह अवकाश राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों, निगमों तथा अन्य सरकारी संस्थानों में (Haryana Holiday today) लागू रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा में स्थित निजी संस्थानों, फैक्ट्रियों और दुकानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी, जो तमिलनाडु के मतदाता हैं, वे भी इस दिन सवैतनिक अवकाश के पात्र होंगे।
यह सुविधा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-बी के तहत प्रदान की गई है। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिफिकेशन 22 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ से जारी किया गया है। साथ ही संबंधित (Aaj ki chutti) विभागों और अधिकारियों को इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

