HKRN Recruitment 2026: हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नई भर्ती: गुरुग्राम में 26000 रुपये की नौकरी, ओमान जाने का भी अवसर

Date:

HKRN Recruitment 2026: हरियाणा कौशल रोजगार निगम की और से अब नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है जिसके चलते कई युवाओं को रोजगार मिलेगें। निगम की और से जारी सुचना के मुताबिक गुरुग्राम की औद्योगिक इकाइयों में तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह भी है कि यह भर्ती केवल राज्य में ही न होकर निगम के माध्यम से 100 पुरुष नर्सों को ओमान के अस्पताल में भी भेजने की तैयारी है। यह उन युवाओं के लिए भी बड़ा अवसर है जो अन्य देशो में जाकर नया अनुभव लेना चाहते है।

गुरुग्राम में अच्छी सैलरी वाली जॉब HKRN Recruitment 2026

HKRN Recruitment 2026: हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नई भर्ती: गुरुग्राम में ₹26000 की नौकरी, ओमान जाने का भी अवसर
HKRN Recruitment 2026: हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नई भर्ती: गुरुग्राम में ₹26000 की नौकरी, ओमान जाने का भी अवसर

जैसे की पहले भी बताया गया है कि गुरुग्राम में काम करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने ITI कि है उनके लिए कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी के चलते अब वेल्डर के लिए भी करीब 10 पदों के लिए चयनित उमीदवारों के लिए 26,000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रोबोट मशीन ऑपरेटर के लिए 10 पद के लिए करीब 20 हज़ार रुपये का मासिक मानदेय तय किया गया है।

इन दोनों ही तकनीक के लिए सबंधित विभाग में ITI का डिप्लोमा होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 तय की गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह जल्द कर सकता है।

ओमान जाने की तैयारी पुरुष नर्सों के लिए आवेदन HKRN Recruitment 2026

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े युवाओं के लिए ओमान में नौकरी का मौका दोबारा आया है। एक निजी अस्पताल समूह के लिए 100 पुरुष नर्सों की भर्ती की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए आयु सीमा 22 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। HKRN Recruitment 2026

विदेश में सेवा देने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। सरकारी चैनल के माध्यम से होने वाली इस भर्ती में पारदर्शिता और सुरक्षा की पूरी गारंटी दी जा रही है।

आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार निगम HKRN के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपनी योग्यता के अनुसार जॉब एडवरटाइजमेंट सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण के समय उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Gurugram Railway Station: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का बदलेगा नक्शा, द्वारका एक्सप्रेसवे से होगा सीधा जुड़ाव

Gurugram Railway Station: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था को और...