Online Game New Rules : भारत सरकार ने ‘ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन अधिनियम 2025’ (Online Gaming Promotion and Regulation Act, 2025) के लिए एक नोटिस जारी किया है। जिसके तहत, रेगुलेटरी संस्था, ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) 1 मई से लागू हो जाएगी।

निगरानी रखने के लिए जानिए पूरी टीम के बारे में (Online Game New Rules)
पाठकों को बता दें कि ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय के ए़डिशनल सेकेट्री होंगे। इसके सदस्यों में गृह मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, वित्तीय सेवा विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, युवा मामले और खेल मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी और कानूनी मामलों के विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी भी शामिल होंगे। यह अथॉरिटी आईटी मंत्रालय के अधीन एख डिजिटल ऑफिस के रूप में कार्य करेगी।
ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) ऑनलाइन गेम्स को निर्धारित करने और उनके रजिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार होगी। इसके पास डेटा को सुरक्षित रखने के निर्देश जारी करने और निर्देश देने जैसी शक्तियां भी होंगी।

