Petrol Diesel Price today: जहा कच्चे तेल की कीमत में लगातार उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है वही आम जनता के लिए राहत की खबर है कि आज 24 अप्रैल को भी भारत में तेल के दाम में मामूली अंतर देखने को मिला है।
2022 में भी पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों ही थे। लेकिन चुनाव के बीच कहा जा रहा है कि जैसे ही चुनाव खत्म हो जाएगें तो तेल के दाम में वृद्धि हो सकती है।
वैश्विक तनाव और भारत की स्थिति Petrol Diesel Price today

दुनिया के कई देशों में तेल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है इसी के चलते अब भारत में अभी तक तेल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक इतना भी कहा जा रहा है की भारत करीब 88 प्रतिशत तेल का आयात करता है।
इसी के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत तक की उछाल के बावजूद भारत में इसका कोई असर नहीं देखने को मिला। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है, जो सरकार की ओर से दी जा रही राहत है।
क्या सरकारी कंपनियों पर पड़ रहा है असर
तेल की कीमत में बढ़ोतरी न होने से आम जनता को राहत मिल रही है, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है। बाजार के आंकड़ों की मानें तो इन कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 20 रुपये और डीजल पर 100 रुपये तक का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सरकार ने रिफाइनरियों को घरेलू बाजार में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और निर्यात पर टैक्स लगाकर एक संतुलन बनाने की कोशिश की है। हाल ही में उत्पंदन शुल्क में की गई 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती के कारण भी तेल की कीमतों को स्थिर रखने में काफी सहयता मिली है।
चुनाव बाद बढ़ोतरी की अफवाहें Petrol Diesel Price today
हाल ही में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट ने बाजार में हलचल मचा दी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव खत्म होते ही तेल की कीमतों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।
मंत्रालय ने इसे शरारती, भ्रामक और लोगों में डर फैलाने वाली जानकारी करार दिया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैश्विक बाजार और देश की आर्थिक स्थिति के अनुसार तय होती हैं, न कि महज चुनाव के नतीजों के आधार पर।
प्रमुख शहरों में आज का भाव (प्रति लीटर)
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.41 92.02
चेन्नई 101.06 92.61
लखनऊ 95.34 87.86
पटना 105.60 91.84

