Jind news : जींद में 4 करोड़ से होंगे विकास कार्य, कबीर चौक, दालमवाला अस्पताल के पास लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट

Date:

Jind news : हरियाणा के जींद में सफीदों रोड पर दिनभर रहने वाले जाम से निपटने के लिए दालमवाला अस्पताल के पास ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाई जाएगी। वहीं कबीर चौक को भी ट्रैफिक सिग्नल लाइट के लिए चिह्नित किया गया है। इन दोनों जगह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने पर करीब 44 लाख रुपये खर्च आएगा। सफीदों रोड पर दिनभर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। जिससे दालमवाला अस्पताल के पास जाम की स्थिति रहती है।

वहीं रोहतक रोड बने कबीर चौक पर भी जाम की स्थिति रहने के चलते जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने का मुद्दा मुद्दा उठा था। नगर परिषद ने इनके टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं स्कीम नंबर चार के पार्क में बर्ड टावर बनाया जाएगा। जो पक्षियों को रहने व घोंसला बनाने के लिए आश्रय प्रदान करेगा। नगर परिषद की तरफ से 25 से ज्यादा कामों के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। जिन पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च आएगा।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई या जून में ये काम शुरू हो जाएंगे। जींद शहर में नगर परिषद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद के स्टेच्यू लगाएगी, जिन करीब पौने 11 लाख रुपये का खर्च आएगा। शहर में बरसाती सीजन में मच्छर हो जाते हैं। ऐसे में फोगिंग करने के लिए 11 लाख रुपये से नगर परिषद दो फोगिंग मशीन खरीदेगी। इनमें से एक हाथ चालित और एक व्हीकल माउंटेड फोगिंग मशीन शामिल है।

Jind News Development works worth 4 crore to be undertaken
Jind News Development works worth 4 crore to be undertaken

Jind news : जींद शहर में ये होंगे विकास कार्य

  • कबीर चौक पर 22 लाख रुपये से ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगेगी।
  • दालम अस्पताल के पास 22 लाख रुपये से ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगेगी।
  • रोहतक रोड पर वार्ड 25 में बरसाती पानी निकासी के लिए 6.98 लाख लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
  • स्कीम नंबर चार में 20 लाख रुपये की लागत से बर्ड टावर का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड 23 में गली निर्माण 23.40 लाख रुपये से गलियों का निर्माण।
  • सफीदों रोड पर अटल पार्क में विशेष योग्यता वाले व्यक्तियों के लिए 10 लाख रुपये की लागत से अल्ट्रा माडल पार्क विकसित किया जाएगा।
  • वार्ड 18 में ढाई लाख रुपये से गली निर्माण।
  • इंप्लाइज कालोनी गली निर्माण पर 6.01 लाख रुपये खर्च आएगा।
  • वार्ड पांच में गलियों व पुलिया की मरम्मत पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
  • वार्ड 18 में गलियों व पुलिया की मरम्मत पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
  • वार्ड 22 में गलियों व पुलिया की मरम्मत 15 लाख रुपये से।
  • वार्ड नौ में गलियों व पुलिया की मरम्मत 25 लाख रुपये से।

Jind news : बंदर पकड़ने और कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलेगा

शहर में बंदर पकड़ने का अभियान करीब दो साल से बंद है। इस अभियान को नगर परिषद दोबारा शुरू करेगी। इसके लिए करीब दो सप्ताह पहले 24 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। लेकिन पहली बार में एजेंसी नहीं आने के कारण दोबारा टेंडर लगाया गया है। वहीं शहर से आवारा कुत्तों को पकड़ कर नसबंदी करने के लिए भी 15 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। पिछले साल नगर परिषद ने जिस संस्था को टेंडर था, उस पर शहर की कुछ सामाजिक संस्थाओं ने कुत्तों की नसबंदी में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। जिसके चलते उस संस्था का टेंडर खत्म कर दिया गया था।

Jind news : विकास कार्यों के लिए लगाए जा रहे टेंडर : चेयरपर्सन

नगर परिषद चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि शहर के अलग- अलग वार्डों में गलियों के निर्माण, ग्रीन बेल्ट व फुटपाथ की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य काम करवाए जाएंगे। करीब चार करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं। जिन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। बजट के लिए सरकार को भी मांग भेजी हुई है। जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related