Haryana Weather: हरियाणा में अब अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी देखने को मिल रही है जिसके चलते आम जान जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक देश के करीब 13 जिलों में गर्मी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अगले 48 घंटे तक कोई राहत कि उम्मीद नहीं है। Haryana Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 अप्रैल का दिन हरियाणा के निवासियों के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में दोपहर के समय लू लोगों को काफी बदहाल करने वाली है।
केवल दिन ही नहीं, रातें में भी गर्मी करेगी परेशान Haryana Weather

इस बार गर्मी अप्रैल के महीने में ही इतनी बढ़ गई है कि दिन ही नहीं रात के समय भी परेशान कर रही है ,जिसके चलते रात का तापमान सामान्य से करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भिवानी, नूंह, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और रोहतक समेत राज्य के 8 प्रमुख शहरों में रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। रात में भी उमस और गर्मी बरकरार रहने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है।
कब मिलेगी गर्मी से राहत
अगर आप गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे हैं, तो अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने मुताबिक 26 अप्रैल की देर रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी से कुछ राहत देखने को मिल सकती है। Haryana Weather
इस सिस्टम के सक्रिय होते ही मौसम का चक्र बदलने लगेगा धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिसके चलते बारिश और तेज हवाओं से पारे में गिरावट आएगी, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल अगले दो दिन दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें।
इन इलाकों पर खास नजर Haryana Weather
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू का सबसे ज्यादा असर रहेगा। 24 अप्रैल को भी आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 25 अप्रैल को दोपहर के बाद हवा की रफ्तार बढ़ने से धूलभरी स्थिति बनने के भी संकेत हैं।
फिलहाल, हरियाणा का मौसम यूटर्न लेने की दहलीज पर खड़ा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतना ही एकमात्र उपाय है। Haryana Weather

