Anganwadi vacancy 2026 haryana : हरियाणा में आंगनबाड़ी नई भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के आदेश जारी किए हैं।
विभागीय पत्र के अनुसार, राज्य भर में खाली पड़े आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर पदों पर भर्ती प्रक्रिया 30 जून 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही विभाग ने आंगनवाड़ी हेल्पर से वर्कर पद पर पदोन्नति (anganwadi vacancy 2026) प्रक्रिया को भी तेज करने के आदेश दिए हैं। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 के बीच पूरी की जाएगी। इसके बाद खाली बचने वाले पदों पर नई भर्ती की कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

Anganwadi vacancy 2026 : आयु सीमा संबंधी शर्तों में होगा संशोधन
विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पहले लागू की गई आयु सीमा संबंधी शर्तों में संशोधन करते हुए अब सहायिका से कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की आयु तक मान्य होगी। विभाग ने पूर्व में जारी आयु सीमा संबंधी निर्देशों को निरस्त कर दिया है।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं, ताकि भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

