Namo Bharat Train: देश में सार्वजानिक परिवाहन व्यवस्था को और सुचारु और मजबूत बनाने के लिए लगातर कार्य किये जा रहे है जिसके चलते अब दिल्ली से हरियाणा के बीच की दुरी को कम करने के लिए नमो भारत ट्रैन का विस्तार किया जा रहा है। जिसके चलते अब धरातल स्तर पर कार्य शुरू होने जा रहा है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल की सफलता के बाद ही अब यह कार्य शुरू किया जा रहा है।
निर्माण का पहला चरण Namo Bharat Train

अभी वर्तमान में परियोजना को धरातल पर उतने के लिए सबसे पहले खामियों को दूर किया जाता है इसके लिए सबसे पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते अभी कुछ समय पहले ही बिजली की लाइनों और पानी की पाइपलाइनों को हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। Namo Bharat Train
विशेषज्ञों का मानना है कि इस रूट का अधिकांश हिस्सा एलिवेटेड होगा, जिससे जमीन अधिग्रहण की समस्या कम होगी और निर्माण कार्य काफी तेज गति से पूरा हो सकेगा। यह कॉरिडोर न केवल दिल्ली और करनाल को जोड़ेगा, बल्कि बीच में पड़ने वाले हरियाणा के औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्रों के लिए काफी अहम साबित होगा।
कश्मीरी गेट और इंद्रप्रस्थ बनेंगे कनेक्टिविटी हब
इस परियोजना का सबसे खास पहलू दिल्ली के भीतर मिलने वाली कनेक्टिविटी है। सराय काले खां से शुरू होने के बाद, यह ट्रेन सीधे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगी।
कश्मीरी गेट पहले से ही मेट्रो का सबसे बड़ा इंटरचेंज पॉइंट है। नमो भारत के यहां जुड़ने से इसे शहर के बस अड्डे के साथ भी जुड़ाव मिलेगा, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। अभी यात्री आनंद विहार और सराय काले खां जैसे जगह से ही मेट्रो से नमो भारत में शिफ्ट हो सकते हैं। लेकिन करनाल रूट पर इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट जुड़ने से दिल्ली के एक बहुत बड़े हिस्से को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
यात्रियों के लिए बदलेगी यात्रा की परिभाषा Namo Bharat Train
दिल्ली-करनाल के बीच रोजाना हजारों लोग नौकरी, शिक्षा और व्यापार के लिए यात्रा करतें हैं। नमो भारत के आने से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि सड़क मार्ग पर ट्रैफिक भी कम होगा। Namo Bharat Train
यह परियोजना सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी कदम है। अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है, लेकिन धरातल पर काम की रफ़्तार यह संकेत दे रही है कि दिल्ली-करनाल का सफर जल्द ही एक नया आधुनिक होगा।

