Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश की दस्तक, जानें अपने जिले का हाल

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले काफी दिनों से गर्मी का सिलसिला जारी है जिसके चलते लू और सूरज की किरणों की तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते अब फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 अप्रैल के बीच देश के कई राज्यों में अंधी और तेज हवा के साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

भीषण गर्मी के बाद मौसम का यू-टर्न Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश की दस्तक, जानें अपने जिले का हाल
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश की दस्तक, जानें अपने जिले का हाल

हालाँकि हरियाणा में पिछले 24 घंटे से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को भी कई स्थानों पर पर कर चूका है। वही फरीदाबाद में तापमान 43.4 डिग्री जबकि रोहतक और सिरसा के तापमान 43.3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके अलावा नारनौल में भी तापमान काफी उच्तम स्तर पर रहा है वही आज सुबह की शुरुआत अम्बाला के साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी सूरज की तेज किरणों के साथ हो गई है।  Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव के चलते राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे चिलचिलाती धूप से जूझ रहे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान Haryana Weather

IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज 25 अप्रैल से ही हवाओं की दिशा और गति में बदलाव महसूस होने लगेगा। 25 से 30 अप्रैल के दौरान पूरे हरियाणा में रुक-रुककर तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। Haryana Weather

दिन के समय सतह पर हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो कभी-कभी 35 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंकों के साथ चल सकती है। आज से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने शुरू हो जाएंगे, जो आगामी दिनों में बारिश की संभावनाओं बन सकते है।

सावधानी है जरूरी Haryana Weather

एनवायरनमेंट क्लब के मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार यह बारिश गर्मी से निजात दिलाएगी, लेकिन आंधी और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहना आवश्यक है। विशेषकर बुजुर्गों, शिशुओं और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को भीषण गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। Haryana Weather

प्यास न लगने पर भी रुक-रुक कर पानी पीते रहें। बाहर निकलते समय सूती, ढीले-ढाले कपड़े पहनें और सिर को टोपी, कपड़े या छाते से जरूर ढकें। गर्मी के इस मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए घर और गाड़ियों में अग्निशामक यंत्र की उपलब्धता जरूर रखे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related