Petrol Diesel Price Today: अंतराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के चलते क्रूड आयल के दाम में लगातार उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यह खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य पर विवाद के चलते तेल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।
इसी के चलते आज शनिवार जी ब्रेंट क्रूड का भाव 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। जिसका सीधा असर तेल कंपनी द्वारा जारी की गई नै तेल कीमत की लिस्ट पर देखने को मिल रहा है।
कच्चे तेल में 11 डॉलर का बड़ा अंतर Petrol Diesel Price Today

पिछले 24 घंटों में ऊर्जा बाजारों में काफी उठाव चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड 105.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि डब्लूटीआई क्रूड भी 94.40 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेंट और डब्लूटीआई के बीच 11 डॉलर से अधिक का यह अंतर पिछले लंबे समय में पहली बार देखा गया है, जो वैश्विक आपूर्ति के लिए चिंता के रूप में दिख रहा है।
एनसीआर और पटना में बढ़े दाम
कच्चे तेल की तेजी का असर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में तो देखने को नहीं मिला है, लेकिन उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।गुरुग्राम की बात करें तो यहाँ पेट्रोल में 52 पैसे की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जिससे यह 95.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल भी 50 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
नोएडा में पेट्रोल 2 पैसे और डीजल 3 पैसे महंगा होकर क्रमश 94.90 रुपये और 88.01 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी ईंधन महंगा हुआ है। यहाँ पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 105.59 रुपये और डीजल 10 पैसे की तेजी के साथ 91.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
महानगरों में आज का हाल Petrol Diesel Price Today
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.76 92.35
कोलकाता 104.95 91.76
आगे क्या उम्मीद करें
तेल बाजार के जानकार मानते हैं कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता की उम्मीद कम है। यदि युद्ध की स्थिति और बिगड़ती है, तो इसका असर आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम पर पड़ सकता है। फिलहाल, वाहन चालकों को ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर की ताजा कीमतों की जांच कर लेनी चाहिए। Petrol Diesel Price Today

