PBKS vs DC: PBKS vs DC: IPL क्रिकेट मैच का रोमांच अपने चरम पर है इसी के चलते आज शनिवार का मुकाबला राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है यह मैच एक तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स है वही दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम है जो अब तक के सभी मैच जीतकर पॉइंट टेबल पर पहले स्थान पर बानी हुई है।
आज का मैच दोनों ही दिग्गज टीमों के बीच दोपहर 03 :30 पर शुरू होगा। जिसमे दोनों ही टीम अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेगी।
पिच का मिजाज PBKS vs DC

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अक्सर बल्लेबाजों के लिए बेहतर मानी जाती रही है, लेकिन इस सीजन की स्थितियां थोड़ी अलग हैं। दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी ने पिच से नमी को पूरी तरह सोख लिया है, जिससे सतह काफी सूखी और धीमी हो गई है।
पिछले दो मैचों के आंकड़ों को देखें तो पिच पर गेंद रुक कर आ रही है। इसका मतलब है कि बल्लेबाजों को शॉट लगाने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। पिच की धीमी गति और सूखापन देखते हुए स्पिन गेंदबाजों को टर्न और ग्रिप मिलने की पूरी संभावना है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए यह पिच चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर खेल का रुख बदल सकते हैं।
दोपहर का मैच होने के कारण ओस की समस्या नहीं होगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुनकर बोर्ड पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
हेड टू हेड PBKS vs DC
आईपीएल इतिहास के पन्नों को पलटें तो दिल्ली और पंजाब के बीच हमेशा ही कांटे की टक्कर रही है। अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान पर भी दोनों का रिकॉर्ड 6-6 से बिल्कुल बराबर है। यह सांख्यिकीय समानता बताती है कि आज का मुकाबला भी काफी अहम होगा।
किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स की उम्मीदें केएल राहुल की स्थिरता, समीर रिज़वी के आक्रामक अंदाज और कुलदीप यादव की फिरकी पर टिकी होंगी। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला और अर्शदीप सिंह की धारदार गेंदबाजी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
मैच का गणित और मौजूदा स्थिति PBKS vs DC
पंजाब किंग्स अंक तालिका में इस समय बेहद मजबूत स्थिति में है। 6 मैचों में 5 जीत और 11 अंकों के साथ वे शीर्ष दावेदार बने हुए हैं। इसके उलट, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और 3 गंवाए हैं। दिल्ली को अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए आज जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। PBKS vs DC
दिल्ली का तापमान इस समय काफी बढ़ा हुआ है। दोपहर के मैच में खिलाड़ियों के लिए भीषण गर्मी एक बड़ी चुनौती होगी। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे खेल के बाधित होने की कोई संभावना नहीं है।

