Jind Fraud : जींद में ब्लाक समिति सदस्य से 2 लाख नकद व 9 तोले सोना ठगा

Date:

Jind Fraud : हरियाणा के जींद जिले में ब्लॉक समिति सदस्य प्रदीप से दो लाख रुपये तथा नौ तोले जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। अलेवा थाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर पांच आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए यहां पूरा मामला (Jind Fraud)

ब्लाक समिति अलेवा सदस्य प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही प्रवीन से उसकी पुरानी जान पहचान है। प्रवीन ने जनवरी 2026 में उससे दो लाख रुपये उधार दिए थे। मार्च में वापस लौटाने का आश्वासन दिया था। तीन मार्च को प्रवीण बारात में जाने के लिए उससे नौ तोले सोना लेकर गया था। प्रवीन ने पांच मार्च को दो लाख रुपये व जेवरात वापस लौटाने की बात कही थी। पांच मार्च को आरोपित ने उसकी राशि तथा जेवरात वापस नहीं लौटाए। जब उसने दबाव बनाया तो आरोपित ने व्हाट्सअप पर काल कर उसे धमकी दी। इसकी पुलिस को शिकायत दी गई। दोनों पक्षों के बीच दो अप्रैल को समझौता हो गया था।

Jind Fraud: Block committee member in Jind duped of Rs 2 lakh cash and 9 tolas of gold
Jind Fraud: Block committee member in Jind duped of Rs 2 lakh cash and 9 tolas of gold

 

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज (Jind Fraud)

वहां मौजूद उसके स्वजनों ने राशि तथा जेवरात देने का आश्वासन दिया था। फिर भी आरोपित ने राशि तथा जेवरात नहीं दिए। जब उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि आरोपित ने अपने स्वजनों तथा जानकार के साथ मिलकर उसके जेवरात पर गोल्ड लोन लिया हुआ है। अब आरोपित राशि तथा जेवरात लौटाने की बजाय धमकी भी दे रहा है। अलेवा थाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर प्रवीण, राजाराम, राहुल, मुकेश तथा साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि राशि तथा जेवरात हड़पने की शिकायत दी गई थी। फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों ने पीड़ित के गोल्ड पर लोन लेकर उसे नुकसान पहुंचाया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related