27 April 2026 Gold Silver price : अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भी सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने के भावों में हल्की गिरावट तो चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। 27 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं। हालांकि दो दिन मार्केट बंद थी, इसलिए सोमवार को भाव दिन में फिर से अपडेट होंगे।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 27 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 479 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 755 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 27 अप्रैल को 23 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 872 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।
22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 755 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 13 हजार 607 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का भाव 88 हजार 610 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आज प्लेटिनम के भाव की बात करें तो प्लेटिनम का भाव 63912 रुपए रहा।
Gold Silver Price : 27 अप्रैल 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
27 April 2026 को चांदी की कीमत 2 लाख 43 हजार 825 रुपए प्रति किलोग्राम रही। आईबीजेए के अनुसार पिछले दिन की तुलना में आज चांदी के भाव में 3 हजार रुपए तक की तेजी देखने को मिली। शनिवार और रविवार को मार्केट बंद होने से पहले 24 अप्रैल को चांदी 2 लाख 40 हजार 596 रुपए प्रति किलोग्राम था।
Gold Silver Price : 27 अप्रैल को हरियाणा में सोने चांदी के भाव क्या रहे
27 अप्रैल 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास (Aaj Haryana me sone ka bhav) दर्ज किया गया। हालांकि विभिन्न शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत कम-ज्यादा अंतर देखने को मिल सकता है, क्योंकि शहर के हिसाब से टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग-अलग हैं।
27 अप्रैल 2026 को हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार 858 रुपए प्रति किलोग्राम (Today Haryana silver price) के आसपास रहा। हरियाणा में एक किलो चांदी 2 लाख 44 हजार 858 रुपए की, 100 ग्राम चांदी 24 हजार 485 रुपए और 10 ग्राम चांदी 2448 रुपए की रही।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।
ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा के 10 शहरों को सौगात, जून से सड़कों पर उतरेंगी 90 नई AC इलेक्ट्रिक बसें
Haryana Roadways : हरियाणा के 10 शहरों को सौगात, जून से सड़कों पर उतरेंगी 90 नई AC इलेक्ट्रिक बसें

