Jind Power shutdown : जींद शहर में 220केवी पावर हाउस में सोमवार को बिजली सप्लाई सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद रखकर मरम्मत का काम किया जाएगा।
बिजली निगम जींद अधीक्षक अभियंता मदन लाल सुखीजा ने बताया कि इस पावर हाउस से जुड़े 11 केवी महिंद्रा एक्सट्रूज़न, पीजीसीएल, एसटीपी, नवनीत फीडर से जुड़े एरिया में बिजली सप्लाई आठ घंटे बंद रहेगी। इसके अलावा सेक्टर आठ में पावर हाउस में सुबह सात से नौ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस अवधि के दौरान 11 केवी फीडर सेक्टर छह-सात, 11 केवी फीडर आठ व नौ, 11 केवी फीडर हाउसिंग बोर्ड इंडिपेंडेंट, 11 केवी फीडर सेक्टर 11, 11 केवी फीडर गोहाना रोड, 11 केवी फीडर सफीदों रोड और 11 केवी फीडर ग्रीन वैली प्रभावित रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े (Power shutdown Jind) सेक्टर छह, सात, आठ, नौ व 11, सफीदों रोड, गोहाना रोड, कृष्णा कालोनी, कौशिक नगर, रानी तालाब, स्कीम नंबर पांच, छह, 19, हाउसिंग बोर्ड, शिव कॉलोनी, एकता नगर, विजय नगर और हनुमान नगर एरिया में दो घंटे बिजली बंद रहेगी।

