Jind news : जींद में सेक्टर 6, 7 और 9 में तीन जगह चौक बनवाने की मांग

Date:

Jind news : जींद के सेक्टर छह, सात और नौ में तीन जगह लोगों की चौक बनवाने की मांग है। इस साल एक जनवरी को सेक्टर आठ-नौ के मोड़ पर किसान चौक का उद्घाटन डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा द्वारा किया गया था। इससे एक ओर जहां सेक्टर में सुंदरता बढ़ी है, वहीं चौक बनने पर सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

लगभग दो साल पहले इसी मोड़ पर धुंध के चलते कार तेज गति से एक घर में घुस गई थी। इसमें गनीमत रही कि कार चालक को थोड़ी बहुत ही चोट लगी थी। इसके बाद सेक्टरवासियों ने चार अलग-अलग जगह चौक बनवाने की मांग शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय के अधिकारियों से की थी। इसमें से एक चौक सेक्टर आठ-नौ के मोड़ पर बन चुका है। सेक्टरवासियों का कहना है कि किसान चौक की तर्ज पर सेक्टरों में तीन जगह और चौक बनने चाहिए।

Jind news : इन जगहों पर चौक बनाने की हो रही मांग

इसमें सेक्टर छह-सात का मोड़, सेक्टर सात-आठ का मोड़, पेरीफेरी रोड से नहर के रास्ते बाईपास की ओर जाते समय चौराहे पर चौक बनना चाहिए। सेक्टरवासी सतबीर बांगड़, संजय शर्मा, एडवाेकेट बिजेंद्र लाठर, पाल सिंह, अमित मोर, सुरेश शर्मा, कुलबीर मान व संदीप ने कहा कि सोमनाथ मंदिर की ओर से सेक्टरों की ओर आते समय सेक्टर छह-सात और सेक्टर सात-आठ का चौराहा आता है। यहां वाहन तेज गति से चलते हैं। ऐसे में यहां हादसा होने का डर बना रहता है। सेक्टर सात-आठ के मोड़ पर सेक्टरवासियों ने चौराहे पर एक बड़ा पत्थर रखा हुआ है।

Jind News Demand for the construction of traffic intersections at three locations in Sectors 6, 7, and 9 in Jind.
Jind News Demand for the construction of traffic intersections at three locations in Sectors 6, 7, and 9 in Jind.

इससे काफी हद तक हादसे कम होने की संभावना रहती है। सेक्टर छह, सात, आठ और सेक्टर नौ में लगभग 2500 मकान हैं, जहां लगभग आठ हजार लोग रहते हैं। सेक्टर की सड़कें सब्जी मंडी, सफीदों रोड, रोहतक-नरवाना हाईवे व हैबतपुर को जोड़ती हैं। सेक्टर सात-आठ के मोड़ पर तीन से चार निजी अस्पताल, नागरिक अस्पताल व पालीक्लीनिक भी है। ऐसे में यहां वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर यहां चौक बनवाया जाए तो काफी हद तक सड़क हादसे कम हो सकते हैं।

Jind news : सेक्टरों में बनवाए जाएंगे चौक

सेक्टरों में लोगों की ओर से चौराहों पर चौक बनवाने की मांग को को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बारे में जैसे ही मुख्यालय से निर्देश मिलेंगे तो टेंडर प्रक्रिया के तहत चौक बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एचएसवीपी का प्रयास है कि सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा दी जाए।                                      –रोहित, जेई एचएसवीपी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related