Thursday, June 11, 2026
HomeहरियाणाEducation News : हरियाणा में इस साल नए सैशन में HBSE द्वारा...

Education News : हरियाणा में इस साल नए सैशन में HBSE द्वारा प्रस्तावित किताबें ही होंगी लागू

Haryana Education News : जींद । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा प्रस्तावित निर्धारित किताबें ही नए सत्र में विद्यार्थियों के लिए लागू होंगी। इस संबंध में बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार बोर्ड ने कहा शैक्षणिक सत्र 2026-27 सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड द्वारा प्रस्तावित पाठ्य पुस्तकें लगवाना सुनिश्चित करें।

जींद जिले में 724 राजकीय स्कूल हैं, जिसमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं जिलेभर में 396 प्राइवेट स्कूल हैं। राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को भेजी जाती हैं। नया सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किताबें भेजी जा रही हैं।

Education News : NCERT की किताबों से 3 गुणा महंगी प्राइवेट पब्लिशर की किताबें

वहीं नौवीं से 12वीं कक्षा में राजकीय स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी या बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किताबें ही लगवाई जाती हैं। इसके अलावा निजी स्कूलों में भी शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी की किताबें लगवाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन निजी स्कूल संचालक विभागीय आदेशों को दरकिनार करते हुए महंगी-महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाते हैं। निजी प्रकाशकों की किताबें एनसीईआरटी की अपेक्षा तीन से चार गुना महंगी होती हैं। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित सभी स्कूलों में बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किताबें लगवाई जाएं।

In Haryana only the books prescribed by the HBSE will new academic session this year.
In Haryana only the books prescribed by the HBSE will new academic session this year.

Education News : निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाने के नाम पर कमीशन का शुरू हो जाता है खेल

नए सत्र की शुरुआत पर जिले में निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाने के नाम पर कमीशन का खेल शुरू हो जाता है। एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की किताबों के रेट में तीन से चार गुणा का अंतर है। एनसीईआरटी की 60 रुपये वाली किताब की जगह निजी प्रकाशक की 250 से 300 रुपये प्रिंट रेट किताबें बेची जा रही हैं। एनसीईआरटी की किताबें का पहली से लेकर पांचवीं तक पूरे सेट 400 से 550 रुपये के बीच हैं, जबकि निजी प्रकाशकों की किताबें 1500 से लेकर 2000 रुपये तक आती हैं।

वहीं छठी से लेकर आठवीं तक एनसीईआरटी की किताबों के दाम 800 से 900 रुपये हैं, जबकि निजी प्रकाशकों की पुस्तकों के दाम लगभग 3500 रुपये तक है। नौवीं, दसवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी का सेट लगभग 1100 से 1300 रुपये का है, जबकि निजी प्रकाशकों की पुस्तकों के 5500 रुपये से ज्यादा निर्धारित हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्देश मिले हैं। संंबंधित सभी स्कूलों में बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किताबें ही लगवाई जाएं। इसके लिए सभी स्कूल संचालकों को बता दिया गया है। अगर कोई स्कूल संचालक बोर्ड द्वारा प्रस्तावित की जगह दूसरी किताबें लगवाए मिलता है, उसके खिलाफ विभागीय खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।                     –रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी जींद

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...