Delhi Airport Traffic: दिल्ली की सड़कों पर अक्सर कई स्थानों पर ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिल रही है जिसके चलते अब ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए पुलिस द्वारा नए नए प्रयास किये जा रहे है। ऐसे में दिल्ली से IGI एयरपोर्ट जाने के लिए भी काफी ज्यादा ट्रैफिक का सामना करना पड़ता था लेकिन अब पुलिस द्वारा नए रास्तें का सुझाव दिया गया है। Delhi Airport Traffic
वह भी 2 नए रास्तें जिसके चलते अब दिल्ली से IGI एयरपोर्ट पहुंचना काफी आसान होगा। इसके लिए पहला रास्ता तालकटोरा स्टेडियम से होकर और दूसर रास्ता दयाल चौक से धौला कुआं की और फ्लाईओवर या फिर सुरंग बनने की बात कही जा रही है।
ये 2 रास्तों से मिलेगा जाम से छुटकारा Delhi Airport Traffic

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सरदार पटेल मार्ग पर ट्रैफिक और जाम हमेशा लगा रहता है जिसके चलते यहाँ नया प्रस्ताव लाया गया है तांकि ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकें। Delhi Airport Traffic
इसी के चलते अगर दूसरे मार्ग की बात करें तो इसमें तालकटोरा स्टेडियम के पास से सुरंग या फिर फ्लाईओवर बनाने की बात कही जा रही है जो पंचशील मार्ग से होते हुए सत्य मार्ग और कौटिल्य मार्ग के बाद नीति मार्ग से शांति पथ और विनय मार्ग के रास्तें धौला कुआं तक पहुंचेगा। जिसके चलते दिल्ली से IGI एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम जैसे समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा और मिनटों में यह सफर तय हो सकेगा।
करोल बाग होगा ट्रैफिक मुक्त
इसके अलावा शंकर रोड के साथ ही वंदे मातरम मार्ग चौराहे के आस पास से भी सुरंग या फिर फ्लाईओवर बनने की बात कही जा रही है जिसके चलते शंकर रोड से आने वाले ट्रैफिक और करोल बैग के पास के ट्रैफिक में भी काफी कमी आएगी और आम जान को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी।
3.5 किलोमीटर का निर्माण काले खां तक जारी Delhi Airport Traffic
जनता को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए अभी से मयूर विहार पॉकेट- 1 से लेकर सराय काले खां की और करीब 3.5 किलोमीटर पूल का निर्माण कार्य भी जारी है जानकारी के मुताबिक यह कार्य इसी वर्ष जून तक पूरा हो जाएगा जिसके चलते नोएडा से लेकर गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के इलाकों को जाम फ्री और सरल सफर की सुविधा मिलेगी। बता दें कि इस पुल्ल पर पेडल यात्रियों के लिए भी अलग से मार्ग बनाया जाएगा और यह मार्ग यमुना नदी से होकर गुजरेगा।

