Today Gold Silver Price : 28 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

Date:

28 April 2026 Gold Silver price : 28 अप्रैल को फिर से सोने चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज सुबह मार्केट खुलने के समय सोना करीब 400 रुपए और चांदी 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से नीचे आ गई। आज सोने चांदी के ताजा भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 479 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1 लाख 51 हजार 186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 486 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 28 अप्रैल को 23 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 581 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, राजस्थान के जयपुर, कोटा में आज 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 13 हजार 390 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का भाव 88 हजार 444 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आज प्लेटिनम के भाव की बात करें तो प्लेटिनम का भाव 64738 रुपए रहा।

Gold Silver Price : 28 अप्रैल 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

IBJA के मुताबिक आज यानि 28 April 2026 को चांदी की कीमत 2 लाख 43 हजार 825 रुपए प्रति किलोग्राम से कम होकर 2 लाख 43 हजार 720 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार की बजाय मंगलवार को हल्की गिरावट रही। हालांकि आज दिन में फिर से सोने चांदी की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

Gold Silver Price : 28 अप्रैल को हरियाणा में सोने चांदी के भाव क्या रहे

28 अप्रैल 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 180 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास (Aaj Haryana me sone ka bhav) दर्ज किया गया। हालांकि विभिन्न शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत कम-ज्यादा अंतर देखने को मिल सकता है, क्योंकि शहर के हिसाब से टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग-अलग हैं। 28 अप्रैल 2026 को हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 59 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम (Today Haryana silver price) तक जा पहुंचा। हरियाणा में एक किलो चांदी 2 लाख 59 हजार 900 रुपए की मिलेगी।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।


यह खबर भी पढ़ें : अनोखी शादी, शगुन में मिले 1 करोड़ 11 लाख रुपए वापस लौटाए और मात्र 1 रुपया उठाया

Jind news : जींद में अनोखी शादी, शगुन में मिले 1 करोड़ 11 लाख रुपए वापस लौटा रखा एक रुपया

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related