Jind news : जींद में अनोखी शादी, शगुन में मिले 1 करोड़ 11 लाख रुपए वापस लौटा रखा एक रुपया

Date:

Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांगोली गांव निवासी दंपती सज्जन देशवाल और पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन वीना देशवाल ने अपने बेटे विलियम देशवाल की शादी में शगुन में मिले एक करोड़ 11 लाख रुपये वापस लौटाकर एक रुपया रखा। इंग्लैंड में पले- पढ़े विलियम देशवाल कैथल में नीलम यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन हैं। सज्जन देशवाल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

विलियम देशवाल की शादी जींद के होटल कारोबारी हैबतपुर गांव के प्रदीप रिढ़ाल की बेटी मुस्कान के साथ हुई है। प्रदीप रिढ़ाल ने बेटी की सगाई के मौके पर अपने दामाद विलियम देशवाल की झोली में शगुन के रूप में एक करोड़ 11 लाख रुपये रख दिए। सज्जन देशवाल ने खड़े होकर हाथ जोड़कर कहा कि वह शगुन के रूप में केवल एक रुपया ही लेंगे।

Jind News A Unique Wedding Couple Returns the Entire Shagun of 1.11 Crore
Jind News A Unique Wedding Couple Returns the Entire Shagun of 1.11 Crore

Jind news : 11 बच्चों को विलियम और मुस्कान ने लिया गोद

बिना दहेज की शादी कर समाज को बड़ा संदेश देने वाले विलियम देशवाल ने अपनी धर्मपत्नी मुस्कान के साथ मिलकर 11 ऐसे बच्चों को गोद लेने का ऐलान किया है, जो 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करेंगे और जरूरतमंद भी होंगे। इन बच्चों को विलियम देशवाल और मुस्कान आगे पढ़ाएंगे। इन बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च देशवाल दंपति उठाएगा। साथ ही इन बच्चों को रोजगार के मामले में उनके पैरों पर खड़ा करने की जिम्मेदारी भी विलियम देशवाल दंपति की रहेगी। इस युवा दंपति का यह बड़ा फैसला भी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।


ये खबर भी पढ़ें : डिपो पर पहुंचे 2 महीने का गेहूं, कैसे ले एक साथ जानें विभाग की नई शर्तें

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related