Haryana DA Hike 2026 : लाखों कर्मचारियों को राहत, कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा

Date:

Haryana DA Hike 2026 : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों, पेंशनभोगियों की आय में बढ़ौतरी होगी।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डीए और डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इससे कर्मचारियों को जनवरी से बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में डीए बढ़ाने के बाद हरियाणा सरकार ने भी उसी तर्ज पर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संशोधित डीए/डीआर दरें सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन और पेंशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होंगी।

Haryana DA Hike : मई वेतन के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ DA

सरकार के आदेश के मुताबिक बढ़ा हुआ डीए और डीआर मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ जारी किया जाएगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों को अगले महीने से सीधा आर्थिक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया एरियर जून 2026 में जारी किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को एकमुश्त एरियर राशि भी मिलेगी, जिससे उन्हें अतिरिक्त राहत मिलेगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि डीए/डीआर की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में जोड़ा जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा जारी इस आदेश को कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला उनकी क्रय शक्ति को मजबूत करने में मदद करेगा।


ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली से IGI एयरपोर्ट जाने के मिले दो नए रास्तें, यहाँ से होगा सबसे कम ट्रैफिक जाम

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related