IMT News Haryana : हरियाणा में यहां 450 एकड़ में बनेगी नई IMT, बंटी मिठाई, CM से मिले किशन

Date:

IMT News Haryana : 29 अप्रैल। हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के नारायणगढ़ क्षेत्र में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित की जाएगी, जिससे न केवल क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस मामले में बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी से नारायणगढ़ क्षेत्र के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक के दौरान IMT के लिए भूमि दरों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें किसानों ने सरकार द्वारा तय दरों पर सहमति जताई। इस सहमति के बाद लगभग 450 एकड़ भूमि IMT परियोजना के लिए उपलब्ध हो सकेगी। किसानों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

IMT News Haryana : रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि IMT के स्थापित होने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सीएम ने बताया कि अंबाला में पहले से ही IMT विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। अब नारायणगढ़ में भी IMT स्थापित होने से पूरे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की तर्ज पर अंबाला को भी एक आधुनिक और विकसित औद्योगिक हब के रूप में तैयार किया जाएगा।

IMT News Haryana : प्रदेश में 10 IMT स्थापित करने की योजना

सीएम नायब सैनी ने जानकारी दी कि उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए बजट में प्रदेश में 10 इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की घोषणा की थी। वर्तमान में मानेसर, बावल, रोहतक, फरीदाबाद, सोहना और खरखौदा में IMT विकसित किए जा रहे हैं, जबकि अंबाला में दो नए IMT इस औद्योगिक पहचान को और मजबूत करेंगे।

IMT News Haryana : घोषणाओं से आगे बढ़कर क्रियान्वयन पर फोकस

नारायणगढ़ में IMT की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारती भी है। 2025-26 के बजट में की गई घोषणा को एक वर्ष के भीतर लागू करना इसका प्रमाण है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार भी इसी दिशा में काम करते हुए प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related