Sunday, June 14, 2026
HomeहरियाणाUGC NET 2026 : यूजीसी नेट के आवेदन शुरू, देखें लास्ट डेट,...

UGC NET 2026 : यूजीसी नेट के आवेदन शुरू, देखें लास्ट डेट, फार्म फीस, परीक्षा की तारीख समेत पूरी डिटेल

UGC NET 2026 : नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026 । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की ओर से जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि यह परीक्षा देशभर के उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor और PhD एडमिशन के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं। NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, UGC NET June 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि नेट के आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

UGC NET 2026 : 20 मई की रात 12 बजे से पहले जमा होगी फीस

उम्मीदवार 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती सुधारने के लिए 22 मई से 24 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की बात करें तो एग्जाम सिटी स्लिप 10 जून 2026 तक जारी कर दी जाएगी, जबकि NET एडमिट कार्ड 15 जून 2026 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। UGC NET जून 2026 की परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित होगी।

इस बार UGC NET परीक्षा 85 विषयों में आयोजित की जाएगी और यह पूरी परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में होगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और अनारक्षित वर्ग के लिए 1150 रुपये, EWS और OBC-NCL वर्ग के लिए 600 रुपये, जबकि SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

UGC NET 2026 : केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे आवेदन

उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। NTA ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे और किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दर्ज करें।

क्योंकि परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी। साथ ही, जहां संभव हो, आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार वेरिफिकेशन का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा केंद्र और आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...