Hydrogen Train update : जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल ट्रायल सफल, CCRS ने किया निरीक्षण

Date:

Hydrogen Train update : जींद । मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग मंगलवार को हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के लिए पहुंचे। जींद से सोनीपत तक सीसीआरएस के साथ डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी, एडीआरएम डिंपी गर्ग हाइड्रोजन ट्रेन में बैठकर गए।

लगभग पौने तीन बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन के लिए रवाना हुई, जो दोपहर बाद दो बजकर 57 मिनट पर पांडू पिंडारा स्टेशन पर पहुंची। यहां 14 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर बाद तीन बजकर 11 मिनट पर आगे रवाना हुई। ट्रेन लगभग पांच बजे सोनीपत पहुंची। वहीं से सीसीआरएस, डीआरएम, एडीआरएम और दिल्ली से आई टीम हाइड्रोजन ट्रेन से उतर कर अपने स्पेशल रेलवे यान में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Hydrogen Train update : 85 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन

ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन में सुरक्षा को लेकर जो भी चीजें सामने आई हैं, उनकी रिपोर्ट सीसीआरएस रेलवे उच्च अधिकारियों को देंगे। सीसीआरएस की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद जींद से सोनीपत ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन यात्रियों को बैठाकर दौड़ेगी। ट्रायल के दौरान ट्रेन को 85 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाकर ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी नियंत्रण सहित सभी सुरक्षा प्रणालियों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

Hydrogen Train Update Jind-Sonipat Route Final Trial Successful
Hydrogen Train Update Jind-Sonipat Route Final Trial Successful

सुबह पौने 12 बजे सीसीआरएस जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंच गए थे। उन्होंने सबसे पहले हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की गई। उसके बाद दोपहर पौने तीन बजे वे हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए सोनीपत रूट के लिए रवाना हुए।

Hydrogen Train update : यात्रियों ने ट्रेन के साथ ली सेल्फी

करीब ढाई बजे हाइड्रोजन ट्रेन को यार्ड से निकाल कर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया। यहां ट्रेन को देखने के लिए यात्री उत्सुक नजर आए। जींद से रोहतक के लिए ढाई बजे ट्रेन के चलने का समय है। हाइड्रोजन ट्रेन के पास यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने स्पेशल अनाउंसमेंट करवाई कि रोहतक जाने वाले यात्री हाइड्रोजन ट्रेन में नहीं चढ़ें। उनके लिए दूसरी ट्रेन इसी प्लेटफार्म पर थोड़ी देर में आएगी। यात्रियों ने ट्रेन के अंदर झांक कर देखा। इस यात्री ने ट्रेन के अंदर देखकर बोला कि इसमें सिर्फ पानी के कैन रखे हैं। वहीं यात्रियों ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली।

हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने कहा कि जब भी रेलवे नए प्रोजेक्ट को शुरू करता है, तो उसमें जरूरी निरीक्षण किए जाते हैं। इसमें अलग-अलग निरीक्षण होते हैं, जिसमें अलग-अगल तरह के सुरक्षा निरीक्ष, आरडब्ल्यूएसओ ट्रायल सहित अन्य जांच की जाती है, जो यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाती है। इसी कड़ी में सीसीआरएस हाइड्रोजन प्लांट व ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे। हाइड्रोजन प्लांट के निरीक्षण और ट्रेन का ट्रायल करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।

Hydrogen Train update : आधुनिक तकनीक का प्लांट बन रहा

डीआरएम ने कहा सबसे आधुनिक तकनीक का प्लांट जींद जंक्शन पर बन रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। नई तकनीक के दौरान कुछ समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन रेलवे कर्मचारी और अधिकारी नए चीजें खोजकर लाइबल अापरेशन के लिए प्रयासरत है। हाइड्रोजन ट्रेन के जल्द ट्रेक पर आने के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि सभी चीजों का सफलतापूर्वक निरीक्षण होने के बाद ही यात्रियों के लिए यह नई सौगात लाई जाएगी।

रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसे में जब तक सुरक्षा के लिहाज से सभी चीजें सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक ट्रेन चलने में समय लग सकता है। हाइड्रोजन प्लांट में इलेक्ट्रोफायर खराब होने के सवाल पर डीआरएम ने कहा, रेलवे की हर चीज के लिए बैकअप होता है। इलेक्ट्रोफायर में दो डीपीसी हैं। डीपीसी में कई सारे इलेक्ट्रोफायर होते हैं। ऐसे में एक चीज खराब होने पर कोई अापरेशन बंद नहीं होता।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related