Raja Shivaji Movie: आज 1 मई को रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हो गई है। जिसके चलते दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषा में रिलीज किया गया है। जिसके चलते इस फिल्म के रिलीज के साथ ही पुरे देश में इस फिल्म के बारे में चर्चा और भी तेज हो गई है। Raja Shivaji Movie
राजा शिवाजी फिल्म की कहानी Raja Shivaji Movie

राजा शिवाजी फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में रितेश देशमुख शिवाजी महाराज का रोल निभा रहे है। जिसके चलते इस फिल्म में शिवजी महाराज के बचपन से लेकर उनके साम्राज्य की स्थापना तक की पूरी कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में शिवजी महाराज के बारे में उनकी वीरता के किस्से और रणनीति करते हुए किस प्रकार की नेतृत्व क्षमता रखते थे और अपने स्वराज्य स्थापित करने के सपने को लेकर इस फिल्म में सारी कहानी बयां की गई है। जो शिवजी के प्रति एक श्रद्धांजलि के तोर पर है।
रितेश देशमुख रोल के साथ ही निर्देशन
रितेश देशमुख का इस फिल्म में काफी बड़ा योगदान रहा है जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल करने के साथ ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। जिसके चलते यह फिल्म उनके लिए ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में भी रहा है। Raja Shivaji Movie
एडवांस बुकिंग Raja Shivaji Movie
फिल्म की लोकप्रियता के बारे में इसकी एडवांस बुकिंग से भी पता चलता है फिल्म की करीब 43,000 टिकट पहले ही बुक हो चुकी है जिसके चलते पहले ही 1 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। बता दें कि महाराष्ट्र में इस फिल्म कि सबसे ज्यादा टिकट बिक रही है। क्योंकि फिल्म मराठी में भी रिलीज हुई है हालाँकि हिंदी वर्जन में भी फिल्म को सही रेस्पॉन्स मिल रहा है।
हालाँकि महाराष्ट्र में पहले ही दिन की ओपनिंग करीब 10 करोड़ रुपये के आस पास की रही है। जिसके चलते अगर आगे भी ऐसे ही इस फिल्म को रिस्पांस मिलता रहा तो यह फिल्म मराठी सिनेमा के लिए रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग भी कर सकती है।
सोशल मीडिया पर आ रही मिली जुली प्रतिक्रियाएं Raja Shivaji Movie
इस फिल्म के संगीत और कॉस्ट्यूम्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। और डायलॉग की भी अच्छी चर्चाएं सोशल मिडिया पर हो रही है। वही सलमान खान के कैमियो को लेकर कहा जा रहा है की इतिहासिक टच के अनुसार थोड़ा अलग लग रहा है।
हालाँकि यह फिल्म केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि शिवजी महाराज के जीवन और विचारों को फ़िल्मी रूप में प्रस्तुत किया गया है। जो मराठी सिनेमा के लिए नया रिकॉर्ड बना सकता है।

