Hisar to Mehandipur Balaji Bus: हिसार से मेहंदीपुर बालाजी जाना हुआ आसान, रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा, जानें किराया

Date:

Hisar to Mehandipur Balaji Bus: हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलने के लिए लगातार कई प्रयास किये जा रहे है जिसके चलते अब गर्मियों को देखते हुए सभी यात्रा के लिए निकलते है और बस स्टैंड पर भीड़ देखने को मिलती है जिसके चलते विभाग द्वारा नई बस चलाई जा रही है ऐसे ही अब गर्मियों कि छुटियों में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर यात्रा के लिए लोग निकलते है।

जिसके लिए अब सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को काफी सुविधा दी गई है। अब हिसार से कई धार्मिक स्थलों कि और बस सेवा शुरू कि गई है ऐसे ही मेहंदीपुर बालाजी के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू कि जा रही है। आइये जाने बस के स्टॉपेज और टीमिग के बारे में जानाकरी।

हिसार से चलेगी बस Hisar to Mehandipur Balaji Bus

Hisar to Mehandipur Balaji Bus: हिसार से मेहंदीपुर बालाजी जाना हुआ आसान, रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा, जानें किराया
Hisar to Mehandipur Balaji Bus: हिसार से मेहंदीपुर बालाजी जाना हुआ आसान, रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा, जानें किराया

जैसे कि पहले ही बताया गया है कि यह बस सेवा हिसार से शुरू की जाएगी जो हिसार से सुबह करीब 11 बजे चलेगी और दोपहर करीब 12 : 10 पर हांसी पहुंच जाएगी और दोपहर करीब 01 : 30 पर भिवानी जबकि अढ़ाई बजे चरखी दादरी पहुंचेगी।

इसी के चलते यह बस करीब 3 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी जबकि 4 बजे नारनौल पहुंच जाएगी ऐसे ही शाम करीब 6 बजे यह बस अलवर के रास्ते 9 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंच जाएगी। इसी के चलते अगले दिन सुबह करीब 6 बजे ही मेहंदीपुर बालाजी से शुर होकर 4 बजे हिसार बस स्टैंड पर वापिस आ जाएगी। Hisar to Mehandipur Balaji Bus

ये रहेगा यात्रियों का किराया

हिसार से चलने वाली इस मेहंदीपुर बालाजी वाली बस का एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया करीब 400 रुपये निर्धारित किया गया है जिसके चलते हिसार और हांसी से चलने वाली बस से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ होने वाला है। सीधी बस सेवा मिलने से यात्रियों को अब मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए और भी आरामदायक सफर होगा।

दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को भी होगा लाभ Hisar to Mehandipur Balaji Bus

जैसे की पहले ही बताया गया है कि हरियाणा रोडवायस द्वारा है बार कई धार्मिक और पयर्टक स्थलों की यात्रा के लिए नई बस सुविधा चलाई जाती है जिसके चलते अब फिर हिसार से मेहंदीपुर बालाजी के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है यह बस सेवा शुरू होने से अब दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को काफी लाभ होने वाला है

ऐसे ही अब श्रद्धालुओं को बार बार बस बदलने के झंझट से भी राहत मिलेगी वही हिसार और हांसी से लेकर चरखी दादरी, नारनौल, महेंद्रगढ़ जैसे जिलों को भी काफी लाभ होगा। और लम्बी दुरी की यात्रा के लिए सीट भी आसानी से मिलेगी। Hisar to Mehandipur Balaji Bus

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related