Jind Medical College : जींद के गांव हैबतपुर में शुरू हुए संत शिरोमणि धन्ना भगत राजकीय मेडिकल कालेज के सामने अब सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। पहले यहां पर साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क थी। इस कारण वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। अब सड़क चौड़ाई बढ़ने से जहां वाहन चालकों को आसानी होगी, वहीं यह सड़क मार्ग मेडिकल कालेज के लिए भी काफी लाभदायक होगा। परशुराम चौक से लेकर गांव हैबतपुर के पीछे बाइपास तक यह ढाई किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है।

सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण आम नागरिकों मिल रही है परेशानी (Jind Medical College)
मेडिकल कालेज का मुख्य रास्ता हैबतपुर गांव के पास से ही है। मेडिकल कालेज में आने-जाने वाले वाले या तो जींद की तरफ से हैबतपुर रोड से होते हुए जाएंगे या फिर दूसरी तरफ बाइपास से आकर हैबतपुर गांव से होते हुए यहां आएंगे। यह सड़क मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा है। इसकी चौड़ाई कम होने के कारण यहां वाहनों के आने-जाने में परेशानी हो रही थी। अब मेडिकल कालेज में ओपीडी शुरू होने से इस सड़क मार्ग पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। ज्यों-ज्यों मेडिकल कालेज में सुविधाएं बढ़ेंगी, त्यों-त्यों इस सड़क मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ती जाएगी। वाहनों की संख्या बढ़ने से इस सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने से परेशानी हो रही थी।
इमरजेंसी वाहनों के लिए जरूरी थी चौड़ाई बढ़ाना (Jind Medical College)
मेडिकल कालेज जब सही तरीके से इमरजेंसी के लिए तैयार हो जाएगा तो यहां पर वाहनों की संख्या बढ़ना तय है। इमरजेंसी वार्ड में एंबुलेंसों की आवाजाही भी यहां बढ़ जाएगी। ऐसे में सड़क मार्ग का चौड़ा होना जरूरी था। साढ़े पांच मीटर चौड़ाई की सड़क में दो वाहन आराम से नहीं गुजर सकते। अब इसकी चौड़ाई बढ़कर सात मीटर हो जाएगी। इससे वाहन एक-दूसरे को आसानी से क्रास कर सकेंगे। ऐसे में इमरजेंसी में आने वाले वाहनों को भी असुविधा नहीं होगी।
परशुराम चौक से सड़क की होगी चौड़ाई (Jind Medical College)
परशुराम चौक से लेकर गांव हैबतपुर के पीछे से गुजरने वाले बाइपास तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क को साढ़े पांच मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मेडिकल कालेज के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों को लाभ होगा।

