Haryana College Admission: हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशनअंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए आज से पोर्टल खुलने जा रहा है जिसके चलते विद्यार्थी किसी भी कोलाज में एडमिशन लेने के लिए आवेदन कर सकते है। Haryana College Admission
अब DHI द्वारा भी एडमिशन लेने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है जिसके चलते कालेजों में एडमिशन के लिए किन कोर्स में कितनी सीटें खाली है इसके बारे में जानकारी पोर्टल पर डाल दी जाएगी। विभाग द्वारा एडमिशन को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिसके चलते अभ्यर्थी 31 मई तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है। और एक बार एडमिशन फार्म भरने के बाद उसे फिर से भी एडिट किया जा सकता है।
आज से खुलेगा पोर्टल Haryana College Admission

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि आज से एडमिशन के लिए पोर्टल खुलने जा रहा है और इस फार्म को भरने के बाद इसमें 1 जून तक बदलाव भी किए जा सकते है। फार्म में बदलाव करने के लिए अभ्यर्थी के नंबर पार ही OTP भेजा जाएगा जिसके चलते फार्म में बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि एडमिशन के लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन 9 मई से लेकर 6 जून तक की जाएगी और इसके बाद पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 11 जून को आएगी जबकि दूसरी फाइनल लिस्ट 17 जून को आएगी। इसके बाद खाली रही सीट को भरने के लिए 24 जून को काउंसलिंग की जाएगी।
25 जून को फिर खुलेगा पोर्टल
जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद 25 जून को फिर से पोर्टल खोला जाएगी ताकि जो भी सीट खाली रह जाएगी उसके लिए फिर से विद्यार्थी आवेदन कर सकें। इस बार मई में इसलिए भी पोर्टल खोलने का फैसला लिया गया है क्योंकि जून में ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो सके और जुलाई में क्लास शुरू कि जा सकें। हालाँकि अभी तक HBSE और CBSE का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है जिसके नंबर के अनुसार ही कोलाज में मेरिट लिस्ट बनेगी और एडमिशन होगा।
फार्म भरने के बाद बदलने का विकल्प Haryana College Admission
जैसे कि पहले भी बताया है कि अब फार्म को भरने के बाद बदलने का भी विकल्प रखा गया है जिसके चलते अभी विभाग द्वारा 12वीं के अंकों को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं कि गई है। और न ही पोर्टल कि तिथि को आगे बढ़ाने के बारे में कोई बात कही गई है जिसके चलते केवल विद्यार्थी अपने डाटा को एडिट कर सकता है। जो अपलोड होने के बाद ही एडमिशन मिलेगा। हालाँकि अभी 12 क्लास का रिजल्ट घोषित होने के बाद ही विद्यार्थी सही रूप से एडमिशन फार्म प्रक्रिया को पूरी कर सकेगें। Haryana College Admission

