Sugarcane Subsidy Haryana: हरियाणा के गन्ना किसानों को अब बिजाई पर मिलेंगे 5000 रुपए प्रति एकड़, जानें कैसे करें आवेदन

Date:

Sugarcane Subsidy Haryana: हरियाणा में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए और नई तकनीक से खेती करवाने के लिए सरकार द्वारा लगातार कई प्रयास किए जा रहे है जिसके चलते अब सरकार की और से हरियाणा के किसानों के लिए काफी अच्छी बात निकलकर सामने आ रही है।

जिसके चलते इस बार सरकार की और से गन्ने की खेती करने वाले किसानों को और ज्यादा लाभ देने के लिए किसानों के लिए गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के लिए योजना बनाई गई है।

ऐसे किसानों को मिलेगें 5000 रूपये प्रति एकड़ Sugarcane Subsidy Haryana

Sugarcane Subsidy Haryana: हरियाणा के गन्ना किसानों को अब बिजाई पर मिलेंगे 5000 रुपए प्रति एकड़, जानें कैसे करें आवेदन
Sugarcane Subsidy Haryana: हरियाणा के गन्ना किसानों को अब बिजाई पर मिलेंगे 5000 रुपए प्रति एकड़, जानें कैसे करें आवेदन

इस नई योजन के तहत जो भी किसान 4 फिट की सामना दुरी पर बनाई कतारों में गन्ने को लगाएगें उन्हें हरियाणा सरकार की और से प्रति एकड़ के हिसाब से 5000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि अब से पहले गन्ने की इस प्रकार से खेती करने पर करीब 3 हज़ार रुपये की राशि दी जाती थी लेकिन अब इस राशि में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है जिसके चलते अब किसानों को 5000 रुपये ऐसी तकनीक का प्रयोग करने पर दिए जाएगें।

बता दें कि यह प्रयास सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस प्रकार से गन्ने की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।

बजट के दौरान की गई घोषणा Sugarcane Subsidy Haryana

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिली जानकारी के मुताबिक बजट स्तर 2026 27 के दौरान CM नायब सैनी ने गन्ने की इस प्रकार की खेती करने के लिए जो 4 फिट की दुरी पर हो इसके लिए 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की बात कही है। जिसे सरकार के द्वारा भी मंजूरी दे दी गई है। इस योजन का लाभ लेने के लिए किसान 15 अक्टूबर से लेकर 31 दिसम्बर तक इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसके बाद स्तापन के लिए 2027 के अंत तक ही किसानों को इस राशि का भुगतान किया जाएगा।

एकल- आंख विधि से बिजाई Sugarcane Subsidy Haryana

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा से मिली जानकारी के मुताबिक जैसे की पहले भी बताया गया है कि एकल- आंख विधि के अनुसार जो भी किसान 4 फिट कि दूरी पर गाना लगाएगा उसे अब 5000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि यह राशि पहले 3000 रुपये होती थी। Sugarcane Subsidy Haryana

इसके अलावा किसानों को शुगरकेन हार्वेस्टर मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। और टिश्यू कल्चर के का प्रयोग करके भी गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को मुफ्त में पौध भी दी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related