Jind News : निडानी के युवक का शव नहर के घाट के पास तीसरे दिन मिला

Date:

Jind News : नरवाना के पास से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर में नहाना गांव निडानी के 22 वर्षीय युवक सुरेश के लिए जानलेवा बन गया। सिरसा ब्रांच नहर में मंगलवार को नहाते समय सुरेश पानी के तेज बहाव में डूब गया था। जिसका वीरवार को शव बरामद हुआ है। सुरेश के नहर में डूबने पर सदर थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसकी तलाश के लिए मखंड हेड तक टीम गई थी।

तीसरे दिन वीरवार को एसडीआरएफ टीम को दिल्ली-पटियाला हाईवे के नजदीक नहर घाट के पास सुरेश का शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। स्वजनों ने बताया कि सुरेश फ्लैक्स लगाने का काम करता था। वह मंगलवार को अपने घर से फ्लैक्स लगाने का काम करने के लिए कहकर आया था। लेकिन जब वह नहर पर अपने साथियों के साथ पहुंचा, तो गर्मी अधिक होने के कारण सुरेश व अन्य साथियों ने नहर में नहाने की इच्छा जाहिर की। सुरेश ने नहर पुल के ऊपर से नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह बाहर ही नहीं आ सका और वह पानी में डूब गया।

Jind News: The body of a youth from Nidhani was found on the third day near the canal ghat.
Jind News: The body of a youth from Nidhani was found on the third day near the canal ghat.

 

काबरच्छा के दलबीर का पश्चिमी यमुना नहर से शव बरामद (Jind News)

करनाल : पश्चिमी यमुना नहर में बड़ौता और जैणी के समीप नहर में मिले व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मृतक दलबीर सिंह (39) गांव काबरच्छा का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि दलबीर 12 मई को अपने भाई के साथ करनाल के प्राइवेट अस्पताल में दवाई लेने आया था। दवाई लेने के बाद उसने अपने भाई को किसी जानकार के पास जाने की बात कही। उसी रात वह भाई को चकमा देकर निकल गया और रामनगर के पास नहर में छलांग लगा दी। 13 मई की शाम को शव नहर से मिला।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related