Mahendra Singh Tikait : जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनेगी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जयंती

Date:

एकता क्रांति, जींद।
Mahendra Singh Tikait : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर 15 मई 2026 को “जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस” मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुज्जफरनगर के सिसौली किसान भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश में जिला और तहसील स्तर पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया जाएगा।

भाकियू के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई को सिसौली में सुबह 8 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इस दौरान जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों और युवाओं को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। ढुल ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करेंगे। संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश फैलाना है।

Mahendra Singh Tikait: Chaudhary Mahendra Singh Tikait's birth anniversary will be celebrated as Save Water, Forest, Land and Environment Resolution Day.
Mahendra Singh Tikait: Chaudhary Mahendra Singh Tikait’s birth anniversary will be celebrated as Save Water, Forest, Land and Environment Resolution Day.

 

रामराजी ढुल ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश के किसानों को संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उन्होंने राष्ट्रपति भवन से लेकर विदेशों तक किसानों की आवाज बुलंद की। टिकैत ने वर्ष 1999 में डब्ल्यूटीओ नीतियों के विरोध में यूरोप के कई देशों की यात्रा भी की थी। उस समय वे देश के पहले ऐसे किसान नेता बने थे, जो हवाई जहाज से विदेश यात्रा पर गए थे। इतना ही नहीं, उनकी सादगी इस बात से झलकती थी कि वह साधारण चप्पल पहन कर ही सभी देशों की यात्रा कर गए। इस दौरान हुक्का अपने साथ रखा। इस दौरान रामराजी ढुल उनके साथ ही रहते थे।

Mahendra Singh Tikait: Chaudhary Mahendra Singh Tikait's birth anniversary will be celebrated as Save Water, Forest, Land and Environment Resolution Day.
Mahendra Singh Tikait: Chaudhary Mahendra Singh Tikait’s birth anniversary will be celebrated as Save Water, Forest, Land and Environment Resolution Day.

उन्होंने बताया कि तत्कालीन उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने महेंद्र सिंह टिकैत को राज्य सभा का सदस्य मनोनीत करने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने इस बात को हंसकर टाल दिया था।

रामराजी ढुल ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों को मजबूती देने और संघर्ष के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व और संगठन चलाने की शैली को आज भी किसान याद करते हैं। भारतीय किसान यूनियन ने जिले के किसानों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related