एकता क्रांति न्यूज। जींद
Railway news : किशनगंज के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते पांच मई से कैंसिल चल रही छह पैसेंजर ट्रेन आज से बहाल हो गई हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेनों के रद रहने से पिछले दस दिन से यात्री बसों में सफर करने को मजबूर थे।
बसों में जींद से रोहतक का किराया 80 रुपये और दिल्ली का किराया लगभग 170 रुपये है। वहीं पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों को रोहतक जाने के लिए 20 रुपये और दिल्ली जाने के लिए 35 रुपये किराया लगता है। ट्रैक पर मरम्मत के चलते आठ ट्रेन दिल्ली की बजाय शकूरबस्ती से लौट रही हैं।

ऐसे में ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद ट्रेन, 54032 जींद-दिल्ली ट्रेन, 54033 दिल्ली-नरवाना ट्रेन, 54034 जींद-दिल्ली, 54035 दिल्ली-जाखल व 54036-जाखल-दिल्ली ट्रेन जो रद थी, उनका संचालन सुचारू रूप से जारी होगा। वहीं ट्रेन नंबर 12481-श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 12482-श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 64912 जींद-न्यू दिल्ली, 64915 न्यू दिल्ली-जींद, 14023-दिल्ली-कुरुक्षेत्र, ट्रेन नंबर 14024-कुरुक्षेत्र-दिल्ली, 64931-दिल्ली-जींद और 64932-जींद-दिल्ली ट्रेन पहले की तरह शकूरबस्ती की जगह दिल्ली तक चलेंगी।
जींद से दिल्ली रूट पर हर रोज काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं, जिसमें व्यापारी, कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल हैं। इन दिनों में ट्रेन रद, डायवर्ट या रद रहने से यात्रियों को अपने निर्धारित जगह पर जाने के लिए पहले की तरह ट्रेन में ही सफर कर पाएंगे।
अपने निर्धारित रूट से चलेंगी ट्रेन (Railway news)
पांच से 14 मई तक किशनगंज स्टेशन के पास मरम्मत का कार्य हो रहा है। इसके कारण कुछ ट्रेन रद हैं तो कुछ ट्रेनों को शकूरबस्ती तक चलाया जा रहा है। जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होगा, तो ट्रेनों का संचालन पहले की तरह अपने निर्धारित रूट से शुरू कर दिया जाएगा।
–अजय माइकल, सीपीआरओ नई दिल्ली

