Friday, July 24, 2026
Homeताजा खबरमां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध...

मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम

मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम -पहले मां को पिता ने मारा, बदला लेने के लिए मामा ने पिता की हत्या की

हरियाणा व राजस्थान में आंतक का पर्याय बन चुके मोस्ट वांटेड गैंगस्टर आदमपुर के गांव खैरमपुर निवासी करीब 28 वर्षीय राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया ने जब अपने माता-पिता को मौत के घाट उतरते देखा तो मन ही मन में बदला लेने की ठानते हुए अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। करीब 13 साल पहले गैंगस्टर राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया की मां सुलोचना देवी की हत्या उसके पिता सुरेश कुमार ने किसी विवाद को लेकर कर दी थी। अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए राकेश उर्फ काला के मामा सिरसा के गांव मानक दिवान निवासी वेद प्रकाश आदि ने गैंगस्टर राकेश के पिता सुरेश कुमार की हत्या कर दी। माना जाता है कि उसी दिन गैंगस्टर राकेश उर्फ काला ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ठान ली थी। इसी बीच घरेलू कलह के चलते गैंगस्टर राकेश की मौसी जो उसके चाचा राजेंद्र से शादीशुदा थी जिसने आत्महत्या कर ली थी। परिवार में एक के बाद एक तीन मौत होने के बाद राकेश अंदर से टूट गया था।

मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम
मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम

आदमपुर में पढ़ाई के दौरान हुई विकास से हुई दोस्ती:
मां-बाप की मौत के बाद गैंगस्टर राकेश बिल्कुल अकेला हो गया था। उसने आदमपुर के एक निजी स्कूल में 10वीं तक की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उसके मन में बदला लेने की टीस उमड़ती रहती थी। इसी दौरान राकेश की दोस्ती गांव तेलनवाली निवासी विकास उर्फ रोडिया, बालसमंद निवासी साजिद खान व विरेंद्र बिलियास से हुई। जिन पर भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। शुरू में तीनों ने मिलकर छोटी-छोटी वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। बाद में अनेक बड़ी वारदातों को अंजाम देते हुए काला खैरमपुरिया आंतक का पर्याय बन गया।

मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम
मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम

आदमपुर थाने में 2014 में काला पर दर्ज हुआ पहला केस:
काला खैरमपुरिया पर आदमपुर थाने में पहला केस 2014 के मई माह में दर्ज हुआ था। जिसमें काला पर मारपीट व आम्र्स एक्ट की धाराएं लगी थी। इसके बाद काला खैरमपुरिया ने दो अन्य साथियों दीवाना व मुरारी के साथ मिलकर पहली बड़ी वारदात को अंजाम 2014 में राजस्थान के गांव झांसल में प्रभु बाल्मिीकि की हत्या कर दिया था। 23 फरवरी 2015 में काला ने अपने साथियों के साथ राजस्थान के भादरा में प्रतिष्ठित व्यापारी की हत्या की थी। तीन मार्च 2015 को आदमपुर थाना के गांव चौधरीवाली में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पेट्राल पंप पर लूट की थी। इसके बाद भी अनेक वारदातों को अंजाम दिया।

मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम
मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम

2021 मेें रामसरा स्कूल में की थी शिक्षक की हत्या:
एक मार्च 2021 को काला ने अपने साथियों के साथ मिलकर भट्टू थाना के गांव रामसरा में आदमपुर के गांव दड़ौली निवासी जेबीटी जितेंद्र उर्फ पीके मंडेरना की गोलियां मारकर हत्या की थी। वारदात के अगले दिन दो मार्च को राजस्थान के भिरानी थाना के गांव छानी निवासी हरियाणवीं स्टार सिंगर गुलजार छानीवाला के घर फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी।

दो साल पहले मामा पर किया जानलेवा हमला:
गैंगस्टर राकेश उर्फ काला अपने पिता की हत्या बाद अपने मामा से रंजिश रख रहा था। इसी रंजिश के चलते 27 जनवरी 2022 को गैंगस्टर राकेश उर्फ काला ने पिता सुरेश कुमार की मौत का बदला लेते हुए सिरसा के नाथूसरी चौपटा थाना के गांव मानक दिवान निवासी अपने मामा मालसिंह बैनीवाल को मारने के लिए गोलियां चलाई, लेकिन गोलियां पेट व पांव में लगने से इसका मामा बच गया था। गैंगस्टर राकेश पहले अपने दादा मनीराम और गांव खैरमपुर की पूर्व सरपंच अपनी दादी नात्थो देवी के साथ रहता था। इसके दादा मनीराम की मृत्यु हो गई। अब इसके परिवार में इसका चाचा राजेंद्र व इसकी दादी नात्थो देवी है।

मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम
मां-बाप को उतारा मौत के घाट तो काला खैरमपुरिया ने रखा अपराध की दुनिया में कदम

काला खैरमपुरिया की दादी व दादा रह चुके है गांव के सरपंच :
काला खैरमपुरिया की दादी नात्थो देवी पूर्व में गांव की सरपंच रह चुकी है। वहीं दादी नात्थो देवी का देवर राममूर्ति जो काला खैरमपुरिया का पारिवारिक दादा लगता है वो भी गांव के सरपंच रह चुके है। राममूर्ति अभी गांव के नंबरदार है। पूर्व में इस परिवार की गांव में अच्छी पैठ रह चुकी है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...