Wednesday, June 17, 2026
HomeहरियाणाCBSE Result : सीबीएसई 12वीं कक्षा में आर्ट संकाय में हर्षिता के...

CBSE Result : सीबीएसई 12वीं कक्षा में आर्ट संकाय में हर्षिता के 98.6 प्रतिशत अंक, कामर्स में रिया के 98 प्रतिशत

एकता क्रांति, जींद।
CBSE Result : सीबीएसई का 12वीं कक्षा का बुधवार काे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। आर्ट संकाय में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं कामर्स में अग्रसेन स्कूल की छात्रा रिया के 98 प्रतिशत अंक हैं। आधारशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा भारती के आर्ट संकाय में 97.6 प्रतिशत अंक आए हैं। जिले में सीबीएसई के 71 स्कूल हैं। 17 परीक्षा केंद्रों पर 4017 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बुधवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ। विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे और शानदार परीक्षा पर जश्न मनाया। इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। स्कूल के अनुसार नान-मेडिकल संकाय में छात्रा अनुषा ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान, कामर्स संकाय आरुष मलिक ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान और कला संकाय में आशा ढुल ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या अरुणा शर्मा ने बताया कि स्कूल के 293 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी, जिसके अतंर्गत 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 167 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। विषयानुसार आठ विद्यार्थियों ने 100-100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में आशा ढुल व खुशी ने 100-100 अंक, राजनीतिक शास्त्र में आशा ढुल ने 100 अंक, पेंटिंग में शौर्य ने 100 अंक और म्यूजिक में महक, प्रीत, अंजलि व नीकिता ने 100 अंक प्राप्त किए। संस्था के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि धैर्य के साथ परिश्रम और हिम्मत निरंतर सफलता के सूत्र हैं। इसलिए लगातार मेहनत के साथ आगे बढ़ कर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। स्कूल निदेशिका रचना श्योराण व प्राचार्या अरुणा शर्मा ने कहा, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वस्थ वातावरण और श्रेष्ठ मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना उनका संकल्प है। उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि जीवन में मनुष्य की कई परीक्षाएं होती हैं, जो छात्र सतत परिश्रम करने की आदत डाल लेते हैं, सफलता उनके कदम चूमती है।

इंजीनियर बनाना चाहती है अनुषा (CBSE Result)

इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुषा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नान मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। अनुषा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। इसके बाद यूपीएएसी क्लीयर कर आइएएस बनना चाहती है। स्कूल से आने के बाद वह सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थी। पिता संजीव तायल इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है। मां कविता तायल गृहणी है। बड़ी बहन अनुश्री गोरखपुर से एमबीबीएस सेकेंडर इयर की छात्रा है और छोटा भाई आदविक सातवीं कक्षा में है।

CBSE Result: Harshita scores 98.6 percent in Arts stream, Riya scores 98 percent in Commerce in CBSE Class 12
CBSE Result: Harshita scores 98.6 percent in Arts stream, Riya scores 98 percent in Commerce in CBSE Class 12

 

ला करना चाहती है आशा ढुल (CBSE Result)

कला संकाय में आशा ढुल ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। आगे चलकर वह ला की पढ़ाई करना चाहती है। स्कूल से आने के बाद वह घर पर पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। पिता नरेंद्र कुमार राजकीय महिला कालेज में कार्यकारी प्राचार्य हैं। मां अंजू गृहणी है। बड़ी बहन अंजलि बीएससी सेकेंडर इयर में पढ़ाई करती है। छोटे भाई अभय प्रताप सिंह नौवीं कक्षा में इंडस पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है।

जज बनना चाहती है सिद्धिदात्री (CBSE Result)

महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सिद्धिदात्री ने आर्ट्स संकाय में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। सिद्धिदात्री ने बताया कि वह जज बनना चाहती है। स्कूल से आने के बाद वह तीन घंटे तक पढ़ाई करती थी। पिता राम सिंह सैनी रिटायर्ड हेडमास्टर हैं और मां आनंद देवी गृहणी हैं। 10वीं कक्षा में भी सिद्धिदात्री के 93.4 प्रतिशत अंक थे। 10वीं कक्षा में स्कूल भी सिद्धिदात्री ने स्कूल में टाप किया था।

 

महाराजा अग्रसेन स्कूल के 54 विद्यार्थियों ने मेरिट की हासिल (CBSE Result)

जींद : सीबीएसई द्वारा बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें महाराजा अग्रेसन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीनों संकाय से 135 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कामर्स संकाय से रिया ने 98 प्रतिशत अंक और आर्ट संकाय से सिद्धिदात्री ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कामर्स से अक्षिता ने 92.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान, अवनी गर्ग ने 91.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आर्ट संकाय से तनु ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान, सान्या ने 91.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में तनीषा ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान व वंशिका ने 91 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी संकाय से 54 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय प्रधान महावीर गुप्ता व प्राचार्या रीटा अरोड़ा ने कहा कि दूसरे छात्रों को भी मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहना चाहिए । विद्यालय बच्चों की उन्नति के लिए निरंतर कृत संकल्प है।

CBSE Result: Harshita scores 98.6 percent in Arts stream, Riya scores 98 percent in Commerce in CBSE Class 12
CBSE Result: Harshita scores 98.6 percent in Arts stream, Riya scores 98 percent in Commerce in CBSE Class 12

 

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट (CBSE Result)

जींद : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन का विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय स्तर पर यश शर्मा ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राशिका ने 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व विवेक ने 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्राचार्य सुरेंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

95.2 प्रतिशत अंकों के साथ अचिंत्य अग्रवाल रहा स्कूल टापर (CBSE Result)

जींद : सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में वुडस्टाक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के टापर अचिंत्य अग्रवाल ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही मोक्ष ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व छात्रा खुशी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक डा. नरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।

डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम (CBSE Result)

जींद : डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य डा. नीरज कुमार ने कहा कि कामर्स संकाय में श्रुति ने 95.8 प्रतिशत, आरजू ने मेडिकल में 94.2 प्रतिशत व ह्यूमैनिटीज में सोहम ने 92.6 प्रतिशत प्राप्त किए। विद्यालय के 27 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक , 83 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक , 177 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, पुरस्कार प्रदान कर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

आर्ट्स संकाय में हर्षिता ने प्राप्त किए 98.6 प्रतिशत अंक (CBSE Result)

जींद : पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्या रजनी यादव ने बताया कि आर्ट्स संकाय में हर्षिता ने 98.6 प्रतिशत व विज्ञान संकाय में मन्नत ने 97.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसी क्रम में ऋषभ ने 89.8 प्रतिशत व हृदया ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं नान-मेडिकल संकाय में मुस्कान ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...