CBSE Result : प्रदेश में हिसार का विभव बना CBSE 10वीं कक्षा में टॉपर, बिना ट्यूशन की कड़ी मेहनत

Date:

CBSE Result : लगन, कॉन्फिडेंश और अनुशासन के दम पर हिसार के छात्र विभव सिहाग ने CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। अहम बात यह रही कि विभव ने बिना किसी ट्यूशन के तैयारी की और तीन विषयों में पूरे 100 अंक हासिल किए है।

जानिए विभव के विषयों में अंक (CBSE Result)

विभव की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, सही टाइम मैनेजमेंट और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। हमारे पाठकों को बता दें कि विभव ने विज्ञान, कम्यूटर और संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त इंगलिश में 99 और मैथ में 100 में से 96 अंक प्राप्त किए हैं। अन्य विषयों में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल मिलाकर 99 फीसदी अंक प्राप्त किए है।

CBSE Result: Vibhav from Hisar became the topper in CBSE 10th class in the state, hard work without tuition
CBSE Result: Vibhav from Hisar became the topper in CBSE 10th class in the state, hard work without tuition

 

बिना ट्यूशन की तैयारी और बने मिसाल (CBSE Result)

आप सभी को पता है कि, आज के टाइम में जहां अधिकांश छात्र कोचिंग पर निर्भर रहते हैं, वहीं विभव ने स्वयं पर विश्वास करते हुए कड़ी पढ़ाई से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे रोजाना 5–6 घंटे नियमित पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों को समझने के लिए NCERT किताबों और ऑनलाइन संसाधनों का सहारा लेते थे।

विभव के परिवार के बारे में जानें (CBSE Result)

विभव के परिवार में उनके पिता बागवानी विभाग में अधिकारी हैं। दरअसल् परिवार ने सदा शिक्षा को प्राथमिकता दी और विभव को बेहतर माहौल प्रदान किया। उनके पिता ने कहा कि “हमें अपने बेटे पर गर्व है। उसने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related