CET Group C : HSSC ने दी बड़ी अपडेट, ग्रुप-C के इन अभ्यर्थियों के लिए करेगा अलग शेड्यूल तैयार, जानिए यहां पूरी जानकारी

Date:

CET Group C : हरियाणा स्टाफ सिलैक्शन कमीशन यानि HSSC ने सी.ई.टी. 2025 ग्रुप-सी एग्जाम के दौरान जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक सत्यापन किसी कारणवश नहीं हो पाया था, उनके लिए अहम सूचना जारी की है।

आयोग विशेष शेड्यूल जारी करेगा (CET Group C)

पाठकों को बता दें कि आयोग ने क्लिर किया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए अलग से खास शैड्यूल जारी किया जाएगा, ताकि उनकी बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी तरह से करवाई जा सके और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। आयोग के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन शेष रह गई थी, उन्हें निर्धारित तारिख पर पी.एम.टी. साइट के गेट नंबर-03 पर उपस्थित होकर अपनी बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके लिए आयोग जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम (तारीख और समय) जारी करेगा।

CET Group C: HSSC has issued a major update, preparing a separate schedule for these Group C candidates. Learn more here.
CET Group C: HSSC has issued a major update, preparing a separate schedule for these Group C candidates. Learn more here.

आयोग ने की अपील (CET Group C)

आयोग के अपील है कि प्रभावित अभ्यर्थी घबराएं नहीं, उनके लिए अलग से मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। तय समय पर अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दरअसल बायोमैट्रिक सत्यापन भर्ती प्रक्रिया की एक अहम कड़ी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हुआ है, जिसने आवेदन किया था। इससे नकल और फर्जीवाड़े की संभावना को रोका जा सकता है और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहती है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related